इस साल यानी की साल 2023 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 2 दिन मनाया जा रहा है। इस बार 6 सितंबर 2023 और 7 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। बता दें कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।