होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips for Home: खुशहाल रखना चाहते हैं दांपत्य जीवन को अपनाएं ये वास्तु टिप्स

By Astro panchang | Jun 18, 2024

शादी के बाद हर पति-पत्नी अपने घर को नए तरीके से सजाना चाहते हैं। लेकिन दांपत्य जीवन में खुशहाली बनाए रखने के लिए वास्तु को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि वास्तु दोष लगने से आपकी खुशियों को नजर लग सकती हैं। अगर आप भी अपना घर लेने या बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ वास्तु नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर को सजाने के दौरान इन वास्तु नियमों को ध्यान में रखते हैं, तो आपका दांपत्य जीवन शांतिपूर्ण तरीके से बीतेगा।

ऐसा रखें बेडरूम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में टीवी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही बेडरूम में कांटेदार पौधे रखने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसे पौधे रखने से पति-पत्नी के बीच लड़ाई की स्थिति बनने लगती है और बेडरूम में भूलकर भी नकारात्मक ऊर्जा देने वाली तस्वीरें जैसे डूबता जहाज, महाभारत युद्ध या हिंसक पशु-पक्षी की फोटो नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि इससे दांपत्य जीवन में तनाव पैदा हो सकता है।

ये नियम ध्यान में रखें
रसोईघर के आसपास टॉयलेट नहीं होना चाहिए। वहीं रसोईघर के ऊपर भी बाथरुम नहीं होना चाहिए। क्योंकि ऐसा होने पर नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और इससे आपके रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में भी बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। 

भूलकर भी घर में न रखें ये चीजें
घर में कभी भी टूटी-फूटी व खराब चीजों को नहीं रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक घर में यदि किसी नल से पानी बहता रहता है, तो इससे भी नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। जो आगे चलकर दांपत्य जीवन में जहर घोलने का काम कर सकती हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.