होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips: तुलसी के साथ भूल कर भी ना रखें ये चीजें, चला जायेगा सौभाग्य और बढ़ने लगेंगे दुःख और तकलीफें

By Astro panchang | Mar 29, 2022

पौधे न सिर्फ घर का वातावरण शुद्ध करते हैं बल्कि ये ऑक्सीजन स्तर को भी बढ़ाते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ पौधों को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। घर में पौधे (Plants) होने से बहुत सारे लाभ होते हैं। ये वातावरण को शुद्ध रखते हैं। तुलसी और आर्किड जैसे पौधे न केवल घर की हवा को शुद्ध करते हैं, बल्कि वास्तु में भी बहुत शुभ बताए गए हैं। इसके अलावा पौधे घर की शोभा भी बढ़ाते है। ये घर को सजाने का अच्छा तरीका है। आप घर को सजाने के लिए बहुत सारे पौधे लगा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर पर लगाना अशुभ माना जाता है। ये नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते है। तनाव और चिंता पैदा करते हैं। वास्तु में इन पौधों को घर में लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। तुलसी की रोगों के उपचार में रामबाण होती है, तो वहीं इस पौधे को पवित्र और शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, तुलसी को जन्म से मृत्यु तक काम आने वाला पौधा माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा होने से चारों ओर का वातावरण शुद्ध होने के साथ पॉजिटिव एनर्जी अधिक होती है। वहीं वास्तु के अनुसार, अगर तुलसी के पौधे को सही दिशा में नहीं लगाया तो पूरे परिवार के लिए संकट खड़ा कर सकता है। क्योंकि गलत दिशा में रखा तुलसी का पौधा पूरे घर में निगेटिव एनर्जी फैला देता है। जिसके कारण शारीरिक के साथ-साथ आर्थिक हानि का भी सामना करना पड़ता है। अक्सर महिलाएं नहाने के बाद खुले बालों में ही तुलसी को जल दे देती हैं। तुलसी को भगवान से सदा सुहागन रहने का वरदान मिला है। ऐसे में सौभाग्य में वृद्धि के लिए बालों को बांधकर और मांग में सिंदूर लगाकर तुलसी में जल अर्पित करना चाहिए। तुलसी के आसपास जूठन, जूते-चप्पल, झाड़ू या कचरे नहीं होना चाहिए। इसके अलावा तुलसी के साथ दूसरे फूल-पत्तियों को नहीं लगाना चाहिए। दरअसल जिस गमले में तुलसी का पौधा लगा हो उसमें अन्य पौधा लगाना सही नहीं माना गया है। दूध मिला हुआ जल तुलसी में चढ़ाने से तुलसी हरी भरी रहती है। कई बार लोग शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाते वक्त जल भी चढ़ाते हैं। शाम के वक्त तुलसी में जल चढ़ाना शुभ नहीं माना गया है। इसके अलावा तुलसी के पास जल से भारा हुआ पात्र नहीं रखना चाहिए। साथी ही तुलसी में दीया दिखाने के बाद दीपक को वहां से हटा देना चाहिए, क्योंकि तुलसी के नीचे बुझा हुआ दीपक रखना अशुभ माना गया है। 
घरों में तुलसी को चुनरी ओढ़ाकर रखा जाता है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब चुनरी पुरानी हो जाए या फट जाए तो उसे एकादशी या किसी शुभ मुहूर्त में बदल दें। घर में जिस स्थान पर तुलसी का पौधा मौजूद हो उसके आसपास की जगह बिल्कुल साफ-सुथरी होनी चाहिए। अगर तुलसी सूखने लगी है या मुरझा रही है तो, इसकी वजह अशुद्धता हो सकती है। ऐसे में हर दिन तुलसी के आसपास स्वच्छता का ख्याल रखना चाहिए। तुलसी के आस-पास जूठन, जूते-चप्पल, झाड़ू या कचरा नहीं होना चाहिए। इसके अलावा तुलसी के साथ-साथ दूसरे फूल-पत्तियों को नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, जिस गमले में तुलसी का पौधा लगा हो उसमें कोई दूसरा पौधा लगाना सही नहीं माना जाता है। दूध मिला हुआ जल तुलसी में चढ़ाने से तुलसी हरी भरी रहती है।
इस दिशा की ओर ना लगाएं तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा पूजा जाता है। इसलिए इसे घर की दक्षिण दिशा की ओर तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है। ऐसे में तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में लगाने से फायदा की बजाय भारी नुकसान होता है।
तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें ये बातें
कई लोग तुलसी का पौधा घर की छत पर रख लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। वास्तु के अनुसार छत में तुलसी का पौधा रखना अशुभ माना जाता है।
तुलसी के पौधे के पास कभी भी कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए। इसके बदले चाहे तो केला का पेड़ लगा सकते हैं। क्योंकि इस पेड़ में भगवान विष्णु साक्षात निवास करते हैं। रविवार के दिन तुलसी के पौधे को जल अर्पित करने के साथ पूजा नहीं की जाती हैं। इसके साथ ही इस दिन तुलसी की पत्तियां तोड़ने की मनाही है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.