होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

सास-बहू में रहती है तकरार तो अपनाएँ ये वास्तु उपाय, बना रहेगा माँ-बेटी जैसा प्यार

By Astro panchang | Oct 23, 2021

सास-बहू का रिश्ता बहुत नाजुक होता है। अगर परिवार में सास-बहू का रिश्ता अच्छा हो तो घर का माहौल खुशनुमा रहता है। लेकिन अगर घर में सास-बहू के बीच झगड़ा होता हो इससे पूरे घर का माहौल खराब हो जाता है। कई बार बिना किसी बड़ी बात के भी सास-बहू के बीच आए दिन झगड़े होते रहते हैं। वास्तुशास्त्र के मुताबिक यदि घर में वास्तु दोष हो तो इससे सास-बहू के बीच झगड़े होते रहते हैं। वास्तुशास्त्र में सास-बहू के झगड़ों को खत्म करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं - 

अगर सास-बहू के बीच आए दिन झगड़े होते रहते हैं तो घर में सफेद चंदन की मूर्ति लाकर रखें। ध्यान दें कि यह मूर्ति ऐसी जगह स्थापित करें जहाँ परिवार के सदस्यों की नज़र उस मूर्ति पर पड़ती रहे। माना जाता है कि इससे सास-बहू के झगड़े धीरे-धीरे कम हो जाते हैं। 

वास्तुशास्त्र के अनुसार किचन कभी भी घर के बीच में नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि इससे सास-बहू और घर के अन्य सदस्यों के बीच झगड़े बढ़ते हैं। वास्तु के नियम के मुताबिक, किचन घर के उत्तर-पूर्व दिशा में होने से भी सास- बहू के बीच मनमुटाव रहता है। 

वास्तुशास्त्र के अनुसार किचन में बना कैबिनेट कभी भी काले रंग का नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि यह सास-बहू की सेहत के लिए ठीक नहीं होता। चूंकि महिलाओं का ज़्यादा समय किचन में बीतता है इसलिए इससे उनकी सेहत को नुकसान पहुँचता है। 

अगर सास-बहू के बीच झगड़े ज़्यादा होते हों तो दोनों के कमरे में एक लाल रंग का फोटो फ्रेम रखना चाहिए जिसमें उनकी तस्वीर लगी हो। इससे सास-बहू के झगड़े कम होते हैं और रिश्ते मजबूत होते हैं। 

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कूड़ेदान उत्तर पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए और ना ही इस दिशा में कचरा डालना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से परिवार में सदस्यों के बीच मनमुटाव और क्लेश बढ़ता है। 

सास-बहू के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए घर में गुलाब, चंपा, चमेली के फूल रखने चाहिए। इसके साथ ही घर में केले और तुलसी का पौधा लगाने से सास-बहू के संबंध मधुर बनते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.