होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

कम समय में चाहिए कॅरियर में अपार सफलता तो आज ही अपनाएं फेंगशुई के ये आसान उपाय

By Astro panchang | Dec 21, 2021

हर व्यक्ति जीवन में पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी कुछ लोगों को सफलता हासिल नहीं होती है। बनते-बनते काम बिगड़ जाना, व्यापार में नुकसान होना, नौकरी में असफल होना या घर में पैसा ना टिकना, ये सब वास्तु दोष के कारण हो सकता है। वास्तुशास्त्र फेंगशुई में करियर में सफलता पाने और धनवान बनने के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और उसके लिए धन कमाने के नए रास्ते खुल जाते हैं। आइए जानते हैं फेंगशुई के इन उपायों के बारे में -

फेंगशुई के अनुसार घर या ऑफिस में तीन टांगों वाला मेंढक  रखना बहुत शुभ माना जाता है। फेंगशुई शास्त्र में कहा गया है कि तीन टांगों वाला मेंढक जिसके मुंह में सिक्के लगे हों, आर्थिक उन्नति का प्रतीक होता है। ऐसा मेंढक घर में रखने से आर्थिक लाभ होता है। ध्यान रहे कि मेंढक का मुंह घर के अंदर की ओर होना चाहिए।

फेंगशुई में कछुआ बेहद शुभ माना जाता है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार घर या ऑफिस में उत्तर दिशा में कछुआ रखने से धन संबंधित परेशानियां खत्म हो जाती हैं। ध्यान रहे कि कछुए का मुंह हमेशा अंदर की ओर होना चाहिए।

फेंगशुई शास्त्र में लाफिंग बुद्धा को खुशहाली और शुभता का प्रतीक माना गया है। फेंगशुई के अनुसार घर के उत्तर पूर्व कौन ने सुनहरे रंग का लाफिंग बुद्धा रखने से जीवन में खुशियां आने लगती हैं। घर या ऑफिस में लाफिंग बुद्धा रखने से करियर में सफलता मिलती है।

फेंगशुई के अनुसार तीन चीनी सिक्कों को घर के मुख्य दरवाजे पर बांधने से आर्थिक लाभ होता है। अगर आप करियर में सफलता चाहते हैं तो तीन चीनी सिक्कों को लाल डोरी में बांधकर अपने घर या दुकान के मुख्य द्वार पर बांध दें। ऐसा करने से आपके कार्य धीरे-धीरे बनने लगेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

फेंगशुई के अनुसार आर्थिक स्थिति में के लिए घर या ऑफिस में झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां किसी दूसरे की नजर न पड़े। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए झाड़ू को कभी पैर नहीं लगाना चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.