होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips: मनी प्लांट से भी ज्यादा असरदार है ये पौधा, घर में लगाते ही धन का लग जाएगा अंबार

By Astro panchang | Jul 05, 2023

वास्तु शास्त्र में घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर किए जाने के कई उपायों के बारे में बताया गया है। इसमें कई पेड़-पौधे भी शामिल हैं। जिन्हें घर में लगाने से न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा बल्कि आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलती है। यदि घर के सदस्यों की तरक्की नहीं हो रही, या घर के सदस्य तनाव में रहते हैं। तो यह पौधे आपको इन समस्याओं से राहत दिला सकते हैं। इन पौधों के घर में होने से व्यक्ति के घर में सकारात्मकता आने के साथ ही सुख-समृद्धि आती है। 

इसके अलावा आर्थिक स्थिति बेहतर होने के साथ ही तरक्की के मार्ग खुलते हैं। हालांकि जब इस तरह के पौधों की बात आती है तो हमारे जहन में सबसे पहले मनी प्लांट और तुलसी का नाम आता है। लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं। जो धन को आकर्षित करने में मनी प्लांट से भी कहीं ज्यादा पॉवरफुल माना जाता है। 

क्रसुला प्‍लांट 
बता दें कि वास्तु शास्त्र में क्रसुला प्‍लांट या जेड प्‍लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा बताया गया है। बताया जाता है कि जिस घर में क्रसुला प्‍लांट का पौधा होता है, उस घर के सदस्यों को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। क्योंकि यह प्लांट अपनी ओर तेजी से धन आकर्षित करता है। इस पौधे को मनी प्लांट से ज्यादा असरदार माना जाता है।

कहां और कैसे लगाएं यह प्लांट
इस पौधे का पूरा लाभ उठाने के लिए इसको वास्तु के हिसाब से सही दिशा और सही तरीके से लगाया जाना बेहद जरूरी है। अगर आप क्रसुला के पौधे को सही तरीके और सही दिशा में लगाते हैं। तो आपकी आर्थिक समस्याओं का अंत हो सकता है। वहीं परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आने के साथ ही तरक्की के नए मार्ग खुलते हैं और घर में पैसा टिकने लगता है। इस पौधे को जेड प्लांट भी कहते हैं। यह पौधा छोटा होता है और इसकी पत्तियां छोटी और फैली हुई होती हैं।

ऐसे में अगर आप भी अपने घर में क्रसुला के पौधे को लगाना चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार, इसे प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर रखना अच्‍छा माना जाता है। इस प्लांट को आप घर के अंदर भी रख सकते हैं। इस पौधे को अधिक देखभाल या पानी आदि की जरूरत नहीं होती है। इसे आप हफ्ते में सिर्फ 2-3 बार पानी दें।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.