होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips for Home: घर की यह दिशा मानी जाती है सबसे ज्यादा शुभ, इन चीजों को रखने से दूर होगी गरीबी

By Astro panchang | Sep 26, 2023

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु में घर की हर छोटी बड़ी वस्तु के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा का क्या महत्व है। आज इस आर्टिकल के जरिये हम आपको उन वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको उत्तर दिशा में रखने से व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है।

उत्तर दिशा में लगाएं ये वस्तुएं
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि आप घर की उत्तर दिशा में दर्पण लगाते हैं तो उसे वास्तु के हिसाब से शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने से आपके घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा। इसके साथ ही आपके रसोई की दिशा भी उत्तर में होनी चाहिये। जिससे अन्न-धन की पूर्ति हमेशा बनी रहती है। घर का मुख्य द्वार उत्तर दिशा में होना शुभ माना जाता है।

घर में इन पौधों को रखना माना जाता है शुभ
वास्तु में मनी प्लांट के पौधे का बहुत महत्व बताया गया है। यदि मनी प्लांट के पौधे को घर की उत्तर दिशा में रखा जाये तो आर्थिक लाभ होने की सम्भावना होती है। साथ ही दरिद्रता का भी विनाश होता है। धार्मिक रूप से तुलसी के पौधे को भी शुभ माना जाता है वास्तु के अनुसार इसका विशेष महत्व बताया गया है। तुलसी के पौधे को घर की उत्तर दिशा में रखने से सुख-शांति बनी रहती है और तरक्की में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं।

उत्तर दिशा में लगाएं ऐसी मूर्ति
धन के देवता कुबेर की दिशा को उत्तर की दिशा मानी जाती है, शुभ फल की प्राप्ति के लिए इस दिशा में धन के देवता कुबेर की प्रतिमा लगाने से शुभता का आगमन होता है। इसको करने से करियर में तरक्की होती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.