होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Mandir Vastu Tips: घर के मंदिर के आसपास नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

By Astro panchang | May 28, 2024

घर के मंदिर को सबसे अधिक पवित्र स्थान माना जाता है। लेकिन मंदिर की पवित्रता को बनाए रखने के लिए कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। वहीं घर के मंदिर को लेकर वास्तु शास्त्र में कुछ नियमों के बारे में बताया गया है। वास्तु में इस बात के बारे में भी बताया गया है कि घर के मंदिर के आसपास किन चीजों को भूलकर भी रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर व्यक्ति और परिवार के अन्य सदस्यों को नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

मंदिर में न रखें ऐसी पुस्तकें
कुछ लोग घर में मंदिर में धार्मिक किताबें रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी घर के मंदिर में पुरानी धार्मिक या फिर कटी-फटी किताबें नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से निगेटिव एनर्जी बढ़ती है।

हटा दें ऐसी तस्वीरें
मंदिर के आसपास अपने पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है और ऐसा करने से भगवान का अपमान होता है। इसलिए हमेशा दक्षिण दिशा में पूर्वजों की तस्वीर लगाई जा सकती हैं, क्योंकि यह पितरों की दिशा मानी गई है।

न करें ऐसी गलतियां
पूजा करने के दौरान भगवान को फूल अर्पित किए जाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक मंदिर में कभी भी सूखे फूलों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में उदासीनता बढ़ती है। वहीं चढ़ाए गए फूलों को थोड़ी देर बाद मंदिर से हटा देना चाहिए। मंदिर में शंख रखना शुभ माना गया है। लेकिन मंदिर में ढेर सारे शंख नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है।

इन बातों का रखें ख्याल
हिंदू धर्म में शनि देव को भी मुख्य देवता माना गया है। लेकिन शनिदेव की मूर्ति को घर के मंदिर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति व परिवार के अन्य सदस्यों पर शनिदेव की क्रूर दृष्टि पड़ सकती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मंदिर के आसपास कभी कूड़ा एकत्र नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर व्यक्ति को नकारात्मक परिणाम का सामना करना पड़ सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.