होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips: घर के बाहर भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए ये चीजें, शुरू हो सकता है दुर्भाग्य

By Astro panchang | Aug 26, 2023

अक्सर लोग अपने घर को बुरी नजर से बचाए रखने के लिए घर के बाहर एक राक्षस का मुखौटा लगा देते हैं। तो वहीं कुछ लोग फटा जूता, पुराना टायर या कुछ भद्दी सी दिखने वाली चीज भी लगा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपके लिए नुकसान की वजह बन सकता है। वास्तु शास्त्र में घर को लेकर कई नियम बताए गए हैं। वास्तुशास्त्र के इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है। वहीं अगर इन नियमों की अवहेलना करने पर इसका कुछ उल्टा असर भी देखने को मिल सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में कौन सी चीज को कहां रखना चाहिए।

घर में न लगाएं ये चीज
वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में किसी भी अशुभ, बुरी या भद्दी दिखने वाली चीजों को नहीं लगाना चाहिए। बहुत लोगों को लगता है कि इस तरह की चीजों को लगाने से बुरी नजर नहीं लगती है। लेकिन यह पूरी तरह से गलत है। वास्तु के अनुसार, ऐसी चीजें घर में नहीं होनी चाहिए और ना ही घर के बाहर लटकानी चाहिए। ऐसा करना दुर्भाग्य को बुलावा भी हो सकता है।

घोड़े की नाल
इसके अलावा कुछ लोग दूसरों की देखादेखी में अपने घर के बाहर काले घोड़े की नाल भी लटका देते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि काले घोड़े की नाल बुरी किस्मत से बचाती है। लेकिन वास्तु या ज्योतिष में ऐसा कोई नियम नहीं है। यदि किसी को शनि ग्रह के कारण किसी तरह की परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। तो उसके लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। लेकिन घर के बाहर घोड़े की नाल लगाना अशुभ माना जाता है।

घर के बाहर गणपति की प्रतिमा
अगर आप भी अपने घर को सभी तरह की बाधाओं से मुक्त रखना चाहते हैं। तो घर के मुख्य दरवाजे पर गणपति की स्थापना करवाना चाहिए। बता दें कि द्वार पर बैठे गणपति हर तरह से आपके लिए शुभ होते हैं और आपका व परिवार के सदस्यों का कल्याण करते हैं। अगर आप रोजाना उनकी पूजा नहीं कर पाते हैं तो गणेश चतुर्थी या माह की चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। इससे सौभाग्य आपके साथ बना रहता है।

घर के बाहर लगाएं सुंदर फूल
अगर आप चाहें तो घर के बाहर गणेश जी की प्रतिमा की जगह सुंदर फूलों के पौधे भी लगा सकती हैं। यदि घर के बाहर सुंदर फूलदार पौधे लगे होते हैं, तो यह काफी शुभ होता है। इस उपाय को करने से घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.