होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips: घर में अशोक का पेड़ होने से होते हैं कई फायदे, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

By Astro panchang | Sep 22, 2023

घर में मौजूद हर चीज का संबंध वास्तु से होता है। घर के बाहर या आसपास मौजूद चीजों से भी वास्तु का नाता माना जाता है। वास्तु में पेड़ों के बारे में भी काफी कुछ बताया गया है। वास्तु के अनुसार, घर के आंगन में कुछ पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो इन पेड़ों को घर के आसपास भी लगाना शुभ हो सकता है। बता दें कि घर में अशोक का पेड़ लगाने से इसके कई तरह के फायदे नजर आते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको घर में या घर के आसपास अशोक का पेड़ लगाए जाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

अशोक के पेड़ का महत्व
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के आंगन में अशोक का पेड़ लगाने से सकारात्मक ऊर्जा संचालित होती है।
अशोक के पेड़ को शोक नाशक बताया गया है। यह पेड़ घर पर आने वाले संकट को दूर करता है।
अशोक के पेड़ को लगाने की सबसे अच्छी दिशा उत्तर दिशा मानी जाती है।
अशोक के पत्तों का इस्तेमाल पूजा-पाठ या मांगलिक कार्यों में करने से वास्तु दोष दूर होता है। 
घर में मौजूद कैसा भी वास्तु दोष अशोक के पेड़ के प्रभाव से नष्ट हो जाता है। 

अशोक का पेड़ घर में लगाने के लाभ
वास्तु के मुताबिक घर में अशोक का पेड़ लगाने से तमाम तरह की शारीरिक परेशानियों का अंत होता है।
अशोक के पेड़ के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होता है और तनाव से मुक्ति मिलती है।
घर के मुख्य द्वार के सीधे हाथ पर अशोक का पेड़ लगाने से धन लाभ होता है।
घर के आंगन में अशोक का पेड़ लगाने से शुभ काम में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.