होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

अंगों के फड़कने में होता है शुभ-अशुभ का विशेष संकेत जानिए पूरी जानकारी

By Astro panchang | May 23, 2020

वास्तु के अनुसार अंगों का फंड़कना भी शुभ और अशुभ का परिचायक होता है, मनुष्य के मानसिक संवेदना के अनुसार जब शरीर का कोई अंग फड़कता है तो यह कोई आम प्रक्रिया नहीं होती है, इसे केवल अंधविश्वास मानकर टाल देना उचित नहीं होता है। आइए जानते हैं अंगों का फड़कना मानव जीवन को कितना प्रभावित कर सकता है।
 
किन अंगों का फड़कना होता है शुभ संकेत
 
आंखों का फड़कना
किसी व्यक्ति की यदि दाई आंख फड़कती है तो उसके द्वारा प्रकट की गई सभी प्रकार की इच्छाओं की पूर्ति होने वाली है, यह संकेत मिलता है। यदि किसी व्यक्ति की बाई आंख फड़क रही है तो इस बात का संकेत है कि कोई बड़ी और अच्छी खबर मिलने वाली है।
मस्तक का फड़कना
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि किसी व्यक्ति का यदि मस्तक फड़क रहा है तो उसे जमीनी लाभ या किसी भी प्रकार के भौतिक सुख मिलने के आसार नजर आते हैं।
गले का फड़कना
यदि किसी स्त्री के गले के बाहरी भाग में हलचल हो उत्पन्न हो रही है, तो ऐसा माना जाता है कि जल्द ही उसे गले के आभूषण मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी भी व्यक्ति के गले की भीतरी भाग का फड़कना यह बतलाता है कि बहुत जल्द स्वादिष्ट पकवान भोजन के लिए मिल सकता है।
होंठों का फड़कना
किसी भी व्यक्ति के होठों का फड़कना इस बात का संकेत देता है कि उसके जीवन में किसी नए दोस्त का आगमन बहुत जल्द हो सकता है।
कोहनी का फड़कना
यदि आपकी बाईं कोहनी में फड़कन महसूस हो रही है तो यह संकेत दे रही है कि आपकी प्रतिष्ठा और मान सम्मान बहुत जल्द समाज के बीच बढ़ने वाला है।
गाल का फड़कना
कहते हैं चेहरे पर मुस्कुराहट बनी रहे तो दिन और जीवन दोनों अच्छे गुजरते हैं। लेकिन यदि दोनों गाल एक साथ फड़कने लगे तो यह भी अच्छा शुभ संकेत माना जाता है। दोनों गालों की एक साथ फड़कने पर धन लाभ होने की संभावना जताई जाती है।
नाक का फड़कना
अगर किसी व्यक्ति के नाक में फड़कन हो रही है तो उसके द्वारा किए गए व्यवसाय में चौगुना बढ़त हो सकती है।
हथेलियों का फड़कना
किसी व्यक्ति के हथेलियों में फक्कन होती है तो यह इस बात का संकेत है कि बहुत जल्द वह धन संपदा वाला संपन्न व्यक्ति बन सकता है।
 
किन अंगों का फड़कना होता है अशुभ संकेत

छाती का फड़कना
किसी व्यक्ति की छाती यदि बांई और फड़कती है तो उसके जीवन का संघर्ष बढ़ जाता है। वहीं दाहिनी ओर की छाती फड़कते हुए किसी भी प्रकार की विपदा आने का संकेत देती है।
हाथ के अंगूठे का फड़कना
किसी व्यक्ति को यदि दाहिने हाथ का अंगूठा फड़क रहा है यह इस बात का संकेत है कि उसकी कल्पनाओं पर विराम लगने वाला है। इच्छाओं की पूर्ति में विलंब भी हो सकता है।
जांघों का फड़कना
अगर किसी व्यक्ति की दाई जांघ फड़क रही है तो उसके द्वारा किए गए कार्यों में उसे शर्मिंदगी का सामना लोगों के बीच करना पड़ सकता है।
पीठ का फड़कना
पीठ का फड़कना इस बात का संकेत देता है कि आपको किसी तरह के बोझ तले दबना पड़ सकता है, बड़ी समस्याओं को झेलने के लिए जूझना पड़ सकता है। 
कंधों का फड़कना
जब आप काफी गुस्सा करते हैं तो अमूमन आपके कंधे फड़कने लगते हैं। इसीलिए यह इस बात का संकेत भी होता है कि आपको लड़ाई करना पड़ सकता है।
तालू का फड़कना 
यदि आप का दाया तालु फड़क रहा है तो यह इस बात का संकेत दे रहा है आपको इसी प्रकार की बीमारी हो जल्द सकती है।
नाभि का फड़कना
नाभि का फड़कना मुख्य तौर पर स्त्रियों के लिए हानि पहुंचाने वाला होता है। 



Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.