वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिनके घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की ओर होता है, उसे अशुभ माना जाता है। ऐसे घरों में सकारात्मक ऊर्जा का कम और नकारात्मक ऊर्जा का आसानी से प्रवेश हो जाता है। वैसे देखा जाए तो आजकल के घरों के पक्ष और विपक्ष दोनों होते हैं। लेकिन जब आप घर बनवाते हैं तो आप सबसे पहले उसकी वास्तविकता का पता जरूर लगा लें। घरों के शुभ-अशुभ फलों को लेकर हमारे मन में कई प्रकार के सवाल उठते रहते हैं। आज हम आपको इन्हीं प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए ऐसे घरों के बारे में और इनके पीछे की वास्तविकता के बारे में बताएंगे।
ऐसे घर भी हो सकते हैं शुभ
लोगों का मानना है कि दक्षिण द्वार वाले घर अशुभ होते हैं। साथ ही इस तरह के घर मुखिया को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वास्तु एक्सपर्टस की मानें तो दक्षिण मुखी घरों में अन्य घरों की तुलना में अधिक धूप पहुंचती है और यह सर्दियों में भी गर्म रहते हैं। दक्षिण मुखी घरों का मुख्य द्वार सड़कों की ओर नहीं खुलता है इससे आपकी प्राइवेसी भी बनी रहती है।
स्वास्थ्य के लिए दक्षिणमुखी घर
वास्तु के मुताबिक, घर चुनने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में दक्षिण मुखी घरों के अपने फायदे होते हैं। अगर दक्षिण मुखी घरों के फायदे के बारे में बात करें, तो ऐसा घर स्वास्थ्य और धन के लिहाज से अच्छा माना जाता है। ऐसे घरों में पड़ने वाली सूर्य की किरणें सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं।
सफलता और संपत्ति के लिए दक्षिण मुखी घर
वास्तु के हिसाब से अगर दक्षिणमुखी भवन को औद्योगिक कार्यालय बना दिया जाए तो यह सफलता और समृद्धि का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसी वजह से कई बार ऐसे लोगों को दक्षिण मुखी घर के वास्तु के लिए मशवरा दिया जाता है, जो सफलता से काफी दिनों से दूर हों।
दक्षिण मुखी घर इनके लिए हो सकता है शुभ
दक्षिण मुखी घर कई लोगों के लिए शुभ भी होते हैं। दक्षिण मुखी घर में सूर्य की अधिक ऊर्जा जाने से यहां सकारात्मक ऊर्जा अधिक होती हैं। जो लोग जनसंपर्क, मीडिया और फिल्म जैसे क्षेत्रों में काम करते हैं, उनके लिए दक्षिण मुखी घर अच्छे माने जाते हैं। ऐसे घर उत्पादक ऊर्जा का क्षेत्र माने जाते हैं। जो आपको कड़ी मेहनत करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करते हैं।
इसके साथ ही अगर कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, तब भी दक्षिण मुखी घर व्यक्ति के लिए अचछे माने जाते हैं। ऐसे लोग दक्षिण मुखी घर में हमेशा खुश रहते हैं।
दक्षिण मुखी घर की नकारात्मकता
दक्षिण मुखी घर गर्मी के महीनों में काफी ज्यादा गर्म होते हैं।
दक्षिण मुखी घर के किचन या बेडरूम अच्छे नहीं माने जाते हैं।
इस तरह के घर आग पानी और शत्रुओं से होने वाले नुकसान के प्रति अधिक संवेदनशील होता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक दक्षिणमुखी घर में क्रोध और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। जो कि आगे चलकर हमारे लिए हानिकारक भी हो सकती हैं।
दक्षिण मुखी घर मुखिया की सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। लेकिन अगर घर के मुख्य द्वार पर कोई बड़ा पे़ड़ लगा दें, तो घर के मुखिया की सेहत पर आने वाला काफी हद तक टाला जा सकता है।