होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Kitchen Vastu Tips: किचन में वॉलपेपर लगवाते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

By Astro panchang | Dec 26, 2023

आज के समय में घरों में वॉलपेपर इस्तेमाल करना बेहद आम बात है। क्योंकि यह बजट फ्रेंडली होते हैं और इन्हें लगाने से घर की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। आमतौर पर, अपने लिविंग एरिया या बेडरूम आदि में लोग वॉलपेपर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बदलते समय में लोग किचन में भी वॉलपेपर लगवाते हैं। इससे किचन का मेकओवर हो जाता है। बता दें कि वॉलपेपर अलग-अलग प्रिंट, कलर, डिजाइन व स्टाइल में आते हैं। ऐसे में लोग इन्हें लगाकर किचन को डिफरेंट लुक देने का काम करते हैं। 

हांलाकि वॉलपेपर लगवाने के दौरान वास्तु के कुछ नियमों का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि अगर आप इन नियमों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो उस स्थान पर निगेटिविटी बढ़ने की संभावना होती है। ऐसे में अगर आप भी अपने किचन में वॉलपेपर लगाने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको किचन में वॉलपेपर लगवाते समय ध्यान रखने वाले कुछ वास्तु के नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में...

इस रंग का ना हो वॉलपेपर
किचन में लोग अलग-अलग तरह के वॉलपेपर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको वॉलपेपर के कलर का खास ख्याल रखना चाहिए। किचन में नीले रंग के वॉलपेपर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि किचन अग्नि तत्व प्रमुख होता है। वहीं नीला रंग जल को दर्शाता है। इसलिए अग्नि और जल तत्व के कारण किचन में नीले रंग के वॉलपेपर का इस्तेमाल अच्छा नहीं माना जाता है।

गैस के पास न लगाएं वॉलपेपर
वैसे तो वॉलपेपर पूरे किचन में लगाया जाता है। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से गैस के आसपास वॉलपेपर नहीं लगवाना चाहिए। क्योंकि गैस के पास होने से यह आसानी से आग पकड़ सकता है। वहीं वास्तु की दृष्टि से वॉलपेपर को अग्नि के पास लगाना अच्छा नहीं माना जाता है।

डिजाइन का रखें ख्याल
वैसे तो मार्केट में आजकल कई तरह के डिजाइन वाले वॉलपेपर मिल जाते हैं। ऐसे में हम सभी अपनी पसंद के हिसाब से वॉलपेपर लगवाते हैं। लेकिन किचन में वॉलपेपर लगवाते समय आपको उसकी डिजाइन का खास ख्याल रखना चाहिए। किचन में होरिजेन्टल डिजाइन का वॉलपेपर नहीं लगवाना चाहिए। प्रयास करें कि किचन में वर्टिकल डिजाइन का वॉलपेपर लगवाएं।

वॉलपेपर न हो कटा-फटा
कई बार किचन का वॉलपेपर गलती से कट या फट जाता है। ऐसे में इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि किचन में घर के सदस्यों के लिए खाना बनता है और हमारे शरीर में खाने के जरिए एनर्जी प्रवेश करती है। ऐसे में किचन में किसी तरह के अधूरेपन का असर आप पर भी नजर आ सकता है।

इसके अलावा किचन की छत पर भी वॉलपेपर नहीं लगवाना चाहिए। क्योंकि वास्तु शास्त्र के मुताबिक किचन के छत पर वॉलपेपर लगवाने से यह निगेटिविटी पैदा करता है। साथ ही किचन की छत पर धूल-मिट्टी व चिकनाई जमा हो जाती है। ऐसे में वॉलपेपर गंदा हो जाता है, जो देखने में भी अच्छा नहीं लगता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.