होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips For Bedroom: बेडरूम का रंग गड़बड़ होने पर पति-पत्नी में होता है झगड़ा, इन रंगों का करें चुनाव

By Astro panchang | Jul 26, 2023

हर रंग की अपनी अलग खासियत होती है। यह रंग हमारे जीवन पर अपना एक अलग प्रभाव छोड़ते हैं। इसलिए कहा जाता है कि रंगो का चयन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। वास्तुशास्त्र के मुताबिक आपके बेडरूम में रखी हर वस्तु और उसका रंग आपके जीवन के हर पहलू को प्रभावित करने का काम करता है। ज्यादातर ऐसा भी देखने को मिलता है कि किसी न किसी कारण से पति-पत्नी में विवाद बना रहता है।
 
 वहीं अगर विवाद ज्यादा होता है तो आपको सतर्क होने की जरूरत होती है। क्योंकि हो सकता है कि आपके बेडरूम में रंगों का चयन सोच-समझकर नहीं किया गया हो। हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि बेडरूम में किस रंग के सामान का उपयोग करना चाहिए। जिससे कि दंपति के बीच प्यार बना रहे।

लाल रंग
अगर आप भी अपने बेडरूम में लाल रंग के नाइट बल्ब या फिर लाल रंग के लैंप का इस्तेमाल करते हैं। तो इसे फौरन ही हटा देना चाहिए। आप अपने बेडरूम में नीले रंग के बल्ब का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि लाल रंग मंगल का रंग माना जाता है। यह क्रोध के साथ आक्रमकता को भी बढ़ाने का काम करता है। इसलिए लाल रंग के बल्ब का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। 

हल्के रंग के पर्दे
बेडरूम के पर्दों के रंग का चुनाव काफी सोच-विचार कर करना चाहिए। आपको अपने बेडरूम में हल्के रंग के पर्दे लगाने चाहिए। आप अपने बेडरूम में सफेद, नारंगी, क्रीम, गुलाबी या फिर पीले रंग के पर्दे लगा सकते हैं। अगर बेडरूम में बनी खिड़की उत्तर दिशा में है। तो आप खिड़की में स्काई ब्लू या फिर सफेद रंग के हल्के पर्दे लगा सकते हैं। इससे पति-पत्नी में प्यार बना रहता है।

दीवारों पर हल्का रंग
लोग अपने बेडरुम की दीवारों का रंग अक्सर अपने फर्नीचर के हिसाब से चुनते हैं। लेकिन वास्तुशास्त्र के मुताबिक बेडरूम की दीवारों पर हमेशा हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। आप बेडरूम की दीवारों पर गुलाबी, हल्का हरा और आसमानी रंग का पेंट करवा सकते हैं। दीवार पर इन रंगों के होने से पति-पत्नी के बीच प्यार और सकारात्मकता बनी रहती है।

बेडशीट का रंग
बेडरूम की बेडशीट का भी हल्के रंगों में चुनाव करना चाहिए। क्योंकि बेडशीट के रंगों का भी हमारे व्यवहार पर असर देखने को मिलता है। गुलाबी रंग की बेडशीट बिछाने से कपल्स के बीच प्यार बढ़ता है। वहीं यह रंग कोमलता का भी प्रतीक माना जाता है। इस रंग की बेडशीट का इस्तेमाल करने से पति-पत्नी के बीच प्यार और रोमांस बना रहता है। इसके अलावा आप बेडशीट के लिए हल्का पीला रंग, नारंगी और आसमानी रंग का भी चुनाव कर सकते हैं। बेडशीट के लिए कभी भी गहरे जामुनी रंग, काले और बैंगनी रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.