होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips: उत्तर-पूर्व दिशा में आंवले का पेड़ लगाने से घर में आती की समृद्धि, पूरे होंगे रुके हुए काम

By Astro panchang | Dec 13, 2023

ज्योतिष शास्त्र में कुछ पेड़-पौधों को बेहद पवित्र माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इन पौधों पर देवी-देवताओं का वास माना जाता है। साथ ही इन पौधों को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। बता दें कि आंवले के पेड़ में भगवान श्रीहरि विष्णु का वास माना जाता है। आंवले के पेड़ को घर में लगाने से कभी परेशानी नहीं आती है। ऐसे में आप भी आंवले का पेड़ घर में लगा सकते हैं। लेकिन इससे पहले यह जानना जरूरी होता है कि इसे किस दिशा में लगाना शुभ होता है। 

उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं आंवले का पेड़
बता दें कि उत्तर, पूर्व या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में आंवले का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। घर की इस दिशा में आंवले का पेड़ लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इससे व्यक्ति को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर
वास्तुशास्त्र के मुताबिक आंवले के पेड़ को घर में लगाना शुभ माना जाता है। क्योंकि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ धन-धान्य की बढ़ोत्तरी होती है। साथ ही इसस घर में मां लक्ष्मी का भी आगमन होता है।

घर आती है सुख-समृद्धि
आंवले के पेड़ में श्रीहरि विष्णु का वास होता है। ऐसे में आंवले के पेड़ पर रोजाना जल चढ़ाने से और पंचमी तिथि को आंवले के पेड़ के नीचे ब्राह्मणों को भोजन कराने से सभी समस्याएं दूर हो सकती है। साथ ही इससे व्यक्ति को धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

सुखी वैवाहिक जीवन
मान्यता के मुताबिक आंवले के पेड़ में त्रिदेव वास करते हैं। आंवले के पेड़ के नीचे वाले भाग में ब्रह्मा देव, बीच में श्रीहरि विष्णु और तने में भगवान शंकर का वास होता है। ऐसे में वैवाहिक जीवन में समस्या आने पर आंवले के पेड़ में सात बार सूत का धागा लपेटकर घी का दीपक जलाना चाहिए। फिर कपूर की आरती करें। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.