होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Year Beginner 2024: इन दिशाओं में कैलेंडर लगाने से घर में बनी रहेगी समृद्धि, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

By Astro panchang | Dec 04, 2023

वास्तु के मुताबिक यदि घर की हर चीज व्यवस्थित होती है, तो यह घर में समृद्धि का कारण बनती है। वास्तु हमारे जीवन में होने वाले कई बदलावों को जोड़ने का काम करता है। वास्तु से दिशाओं को नियंत्रित किया जाता है। जिससे हमारे लिए कई काम आसान हो जाते हैं। जहां देखते-देखते हम सभी साल के आखिरी महीने में प्रवेश कर चुके हैं, तो वहीं जल्द ही नए साल का आगाज होने वाला है। ऐसे में अगर आप नए साल से पहले वास्तु के हिसाब से अपने घर को ठीक करते हैं, तो आपके घर में भी पूरे साल खुशहाली बनी रहेगी।

साल बदलने पर हम सभी अपने घरों पर नया कैलेंडर लगाते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार, अगर कैलेंडर सही जगह पर लगा होता है तो यह आपके समय को अच्छा बनाता है। आज हम आपको कैलेंडर से जुड़े वास्तु के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपको पूरे साल इसका लाभ मिलेगा। तो आइए जानते हैं अपने घर में कैलेंडर लगाने के कुछ वास्तु उपायों के बारे में...

हटा दें पुराना कैलेंडर
वैसे तो सभी नए साल में नया कैलेंडर लगाते हैं, लेकिन अगर आपके घर में पुराना कैलेंडर लगा है, तो उसको फौरन हटा दें। क्योंकि नया साल नई चीजों का प्रतीक माना जाता है। वहीं कुछ लोग पुराने कैलेंडर के ऊपर नया कैलेंडर लगा देते हैं, या फिर पुराने कैलेंडर को घर में कहीं संभाल के रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए। नए साल पर नया कैलेंडर घर में लगाने के साथ पुराना कैलेंडर हटा देना चाहिए। 

वहीं ऐसा नहीं करने पर घर में वास्तु दोष बढ़ने लगता है और घर में रहने वाले सदस्यों और उनकी सेहत पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आपके घर में लगे पुराने कैलेंडर में भगवान की तस्वीर लगी है और इसलिए आप इसको नहीं हटाते हैं, तो आप उस कैलेंडर को नदी में भी प्रवाहित कर सकते हैं।

इस दिशा में लगाएं नया कैलेंडर
हमेशा घर की पश्चिम दिशा में नया कैलेंडर लगाना चाहिए। पश्चिम दिशा को दिशा प्रवाह माना जाता है। इस दिशा में नया कैलेंडर लगाने से घर में धन प्रवाह बना रहता है। आप चाहें तो पश्चिम की जगह उत्तर दिशा में भी कैलेंडर लगा सकते हैं। उत्तर दिशा भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है। इससे घर में धन आगमन बना रहता है। 

इस दिशा में न लगाएं कैलेंडर
वास्तु शास्त्र के मुताबिक दक्षिण दिशा में भूलकर भी कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में कैलेंडर लगाने से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है और घर के सदस्यों की सेहत पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। बता दें कि कैलेंडर को समय सूचक माना जाता है। ऐसे में अगर आप इसको गलत दिशा में लगाते हैं, तो इसका बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। गलत दिशा में कैलेंडर लगाए जाने पर आर्थिक नुकसान, सेहत पर बुरा प्रभाव और नौकरी आदि में भी बुरा असर दिख सकता है। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.