होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips: वास्तु के इन नियमों की अनदेखी करने से मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज, न करें ये गलतियां

By Astro panchang | Sep 14, 2024

आपने देखा होगा कि कुछ लोग पैसे कमाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी जीवन में तरक्की नहीं मिलती है। ऐसे में हो सकता है कि आप घर में वास्तु से जुड़ी कुछ गलतियां कर रहे हों, जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ रहा हो।
 
बता दें कि वास्तु संबंधी कुछ नियमों को अनदेखा करने से व्यक्ति कर्जे में डूब सकता है और घर में दरिद्रता का वास हो सकता है। ऐसे में हम आपको वास्तु टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, ऐसे में आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

वास्तु नियम
यदि घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा रहता है, तो वास्तु के मुताबिक यह अशुभ होता है। बता दें कि मुख्य द्वार पर अंधेरा होने से बनते काम बिगड़ने लगते हैं और इस वजह से काफी मेहनत करने के बाद भी लोगों को काम में सफलता नहीं मिल पाती है।

इसके अलावा वास्तु के अनुसार, घर में टूटी हुई तस्वीरें भी नहीं रखनी चाहिए। इससे पारिवारिक रिश्तों में खटास आती है और विवाद होने की संभावना बनती है। इसलिए घर से टूटी हुई तस्वीरें फौरन हटा देनी चाहिए।

वास्तु के मुताबिक घर में चप्पल-जूते आदि चीजें व्यवस्थित तरीके से रखनी चाहिए न कि इधर-उधर फेंक देनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं और आप कर्जे में डूब सकते हैं।

घर में कभी खिड़की-दरवाजों को पूरी तरह से खुला नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में मनमुटाव और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है।

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह नल को खुला छोड़ देते हैं, जिससे पानी बहा करता है। लेकिन यह भी वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है। इससे आपको सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और जातक मानसिक रूप से कमजोर हो सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.