होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Upay: घर की इस दिशा में खाली गमला रखना माना जाता है शुभ, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

By Astro panchang | Mar 09, 2024

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पौधे लगाना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। लेकिन जब आप पौधों को सही दिशा में रखते हैं, तभी इसका शुभ फल प्राप्त होता है। वहीं वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कभी घर में खाली गमला नहीं रखना चाहिए। साथ ही यह भी बताया गया है कि घर में एक ऐसा स्थान होता है, जहां पर खाली गमला रखना सबसे अधिक शुभ माना जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि घर में किस स्थान पर खाली गमला रखना चाहिए।

घर में यहां रखें खाली गमला
वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आपका घर दक्षिण दिशा में है, या फिर घर में दक्षिण दिशा में कमरा है। जिसको वहां पर नहीं होना चाहिए था। ऐसे में आप बिना अधिक पैसा खर्च किए खाली गमला घर ले आएं और उस गमले को घर की दक्षिण दिशा में रख दें।

इसके साथ ही अगर आपका घर एकदम सही दिशा में बना हैं और घर में सभी वस्तु सही स्थान पर रखा है। तब भी अपने घर में खाली गमला जरूर रखना चाहिए। माना जाता है कि घर की सारी विपदाओं को खाली गमला काटता है। साथ ही खाली गमला बुरी नजर और नकारात्मकता से बचाता है।

क्यों रखना चाहिए खाली गमला
घर की दक्षिण दिशा में खाली गमला रखने से राहु का प्रभाव भी काफी कम होने लगता है। साथ ही इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है। इसके अलावा इस उपाय को करने घर पर कभी यम का प्रभाव नहीं पड़ता है। इससे अकाल मृत्यु के योग नहीं बनते हैं। घर की तरक्की बाधित करने से कई दोषों से मुक्ति मिलती है।

इसके साथ ही घर की दक्षिण दिशा में खाली गमला रखने से घर पर आने वाली मुसीबत खाली गमले पर चली जाती है। जब मुसीबत गमले पर आती तो यह चटक जाता है। ऐसे में चटके हुए गमले को हटाकर नया गमला उस जगह पर रख देना चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.