होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips: दक्षिण दिशा में एक्वेरियम रखने से बढ़ सकती हैं परेशानियां, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

By Astro panchang | Mar 01, 2024

आज के समय में आपको हर घर में एक्वेरियम देखने को मिल जाएगा। वहीं एक्वेरियम रखने के अपने कुछ फायदे होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिस भी व्यक्ति के घर में एक्वेरियम पाया जाता है, उसके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। आपको बता दें कि यदि आपको धन संबंधी समस्या रहती है, या आर्थिक समस्या से परेशान रहते हैं, तो घर में एक्वेरियम रखना चाहिए। लेकिन कई बार सही जानकारी न होने के कारण एक्वेरियम को गलत दिखा में रख देते हैं। जिसके कारण व्यक्ति को फायदे की जगह नुकसान और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर की किस दिशा में भूलकर भी एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए। 

दक्षिण दिशा में न रखें एक्वेरियम
ज्योतिष के मुताबिक घर की दक्षिण दिशा में एक्वेरियम या फिर पानी से संबंधित कोई भी चीज रखना शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा इस दिशा में शो पीस आदि भी नहीं रखने चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति को आमदनी में घाटा होता है। एक्वेरियम को प्राकृतिक रोशनी के नीचे रखना शुभ माना जाता है। वहीं एक्वेरियम में लाल और काली रंग की मछली रखना भी शुभ माना जाता है। लेकिन दक्षिण दिशा में एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए।

साफ-सफाई करते रहें
घर में एक्वेरियम रखने के दौरान इसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इसकी रोजाना सफाई नहीं कर सकते हैं, तो शुक्रवार के दिन एक्वेरियम में चीनी जरूर डालें। इससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होने के साथ लाभ होगा। वहीं साफ-सफाई नहीं रखने पर मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। 

एक्वेरियम को बेडरूम में न रखें
कभी भी अपने बेडरूम में एक्वेरियम को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।

एक्वेरियम को किचन में न रखें
इसके अलावा भूलकर भी एक्वेरियम को किचन में नहीं रखना चाहिए। इससे दुर्भाग्य घर आता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक एक्वेरियम को किचन में रखने से बचना चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.