होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Astro Upay: दीपक जलाते समय इन नीचे रखें ये अन्न, घर की तिजोरी नहीं होगी खाली

By Astro panchang | Oct 09, 2023

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के कई नियम बताए गए हैं। पूजा-अर्चना के दौरान दीपक जलाना अनिवार्य माना जाता है। कहा जाता है कि पूजा-पाठ या मांगलिक कार्य में अग्नि देव की पूजा की जाती है। वहीं घरों में भी पूजा के दौरान सुबह-शाम दीपक जलाने की परंपरा है। मान्यता के अनुसार, दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
 
इतना ही नहीं, इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है। लेकिन दीपक जलाने के दौरान उसके नीचे अन्न रखने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दीपक के नीचे किस अन्न को रखना शुभ माना जाता है। 

चावल
हिंदू धर्म में चावल को पूजनीय माना जाता है। क्योंकि चावल को पूजा-अर्चना में अक्षत के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक, दीपक के नीचे चावल रखने से धन-संपदा की कमी नहीं होती है।

उड़द की दाल
अगर किसी व्यक्ति को बार-बार नजर लग जाती है। तो आपको दीपक के नीचे उड़द की दाल रखनी चाहिए। साथ ही दीपक को पश्चिम दिशा में स्थापित करना चाहिए। इससे आपको नजरदोष से भी मुक्ति मिलेगी।

चने की दाल
घर की उत्तर दिशा में चने की दाल रखकर दीपक जलाना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने से आर्थिक संकट दूर होता है।

गेहूं
दीपक के नीचे गेहूं जलाकर रखने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। इस उपाय को करने से धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इससे आप पर और आपके परिवार पर मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।

दीपक जलाने के फायदे
वास्तु के मुताबिक रोजाना घर में दीपक जलाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में खुशियों का वास होती है। वहीं देवी-देवताओं के सामने दीपक जलाने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं। घी का दीपक हमेशा अपने बांए हाथ की ओर रखना चाहिए और तेल का दीपक जलाने पर उसे दाएं हाथ की ओर रखना चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.