होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इन 7 चीज़ों को घर में रखने से दूर होती है नेगेटिव एनर्जी, घर में आएगी खुशहाली

By Astro panchang | Jan 28, 2022

वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि घर में कोई वास्तु दोष तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर में वास्तु दोष होने से जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि किसी घर में वास्तु दोष हो तो इसकी वजह से घर में कलह, परिवार के किसी सदस्य को बीमारी या धन-हानि जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र में नकारत्मक ऊर्जा को दूर करने और घर में पॉजिटिविटी लाने के कई उपाय बताए गए हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि घर में किन चीज़ों को रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है -  

पारद शिवलिंग 
घर में सकारात्मकता और खुशहाली लाने के लिए पारद शिवलिंग बहुत शुभ माना जाता है। घर के मंदिर में पारद शिवलिंग रखने से भगवन शिव की कृपा सदैव  बनी रहती है। इस से धन का लाभ होता है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। 
    
इंडोर प्लांट्स 
घर में हरे-भरे पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। हिन्दू धर्म के अनुसार घर के आँगन में तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप कई अन्य इंडोर प्लांट्स जैसे मनी प्लांट, एरोकेरिया आदि घर के अंदर लगा सकते हैं। 

सुगंधित चीज़ें 
गंदी और बदबूदार जगहों पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव ज़्यादा  होता है। घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए घर में सुगंधित अगरबत्ती, मोमबत्ती या अरोमा ऑयल का इस्तेमाल करें। यह भी ध्यान रखें कि अगर घर में कोई बदबूदार चीज़ हो तो उसे बाहर फेंक दें और घर को साफ-सुथरा रखें। 
 
श्री यंत्र 
ज्योतिषशास्त्र में श्री यंत्र का विशेष महत्व है। घर में क्रिस्टल का श्री यंत्र रखना शुभ माना जाता है। इससे आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में पॉज़िटिव एनर्जी आती है। श्री यंत्र को धन के स्थान पर रखने से धन लाभ होता है। ज्योतिषशास्त्रों के अनुसार श्री यंत्र बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इससे जीवन की समस्याएं कम होती हैं और रुके हुए काम बन जाते हैं।  

ताजे फूल 
घर के हर कमरे में ताजे खुशबूदार फूल रखने से आस-पास की नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है। ताजे फूलों की खुशबू से मन तो प्रसन्न होता ही है साथ ही घर में  पॉजिटिविटी भी आती है। 
लाफिंग बुद्धा 
घर या ऑफिस में लाफिंग बुद्धा रखना बहुत लकी माना जाता है। घर में लाफिंग बुद्धा रखने से घर में खुशियाँ और पॉजिटिव एनर्जी आती है।  

विन्ड चाइमस
वास्तुशास्त्र के मुताबिक नकारत्मकता खत्म करने में ध्वनि का विशेष महत्व है। इसी वजह से पूजा-पाठ या किसी शुभ कार्य के दौरान घंटी, शंख, ताली और अन्य वाद्ययंत्र बजाए जाते हैं, इससे सकारात्मकता आती है। घर के मुख्य द्वार पर विंड चाइम्स लगाने से भी घर में खुशहाली और पॉजिटिव एनर्जी आती है।   

सेलेनाइट का पत्थर 
घर में पॉज़िटिव एनर्जी लाने के लिए घर में सेलेनाइट का पत्थर रखना अच्छा माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के खिड़की और दरवाजों पर सेलेनाइट का पत्थर रखने से नकारत्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। यह सफेद रंग का सल्फेट से बना पत्थर होता है जो अशुद्धियों को खत्म करता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.