अक्सर घर के मुख्य द्वार पर लोग तमाम तरह की चीजें रखते हैं। कोई घर के मुख्य द्वार पर पौधे रखना पसंद करता है, तो कोई पेंटिंग लगाना पसंद करता है। तो वहीं बहुत सारे लोग अपने घर को बुरी नजर से बचाने के लिए मेन डोर पर नजर बट्टा, नमक की पोटली और शुभ चिन्ह लगाना पसंद करते हैं। तो वहीं कुछ लोग मेन डोर पर शीशा भी लगाते हैं, जिससे कि उनके घर का फ्रंट पार्ट बेहद खूबसूरत लग सके। लेकिन क्या वास्तु के मुताबिक घर के मेन डोर पर शीशा लगाना सही होता है या नहीं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर के मुख्य द्वार पर शीशा लगाना कैसा होता है।
घर के मुख्य द्वार पर मिरर लगाना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मिरर एक ऐसी वस्तु है, जिससे किसी भी तरह की ऊर्जा टकराकर वापस चली जाती है। ऐसे में अगर आप घर के मुख्य द्वार पर मिरर लगाते हैं, तो घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा वापस चली जाती है। लेकिन इसी के साथ ही आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा भी नहीं आ पाएगी। इसलिए घर के मेन डोर पर मिरर नहीं लगाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र की मानें, तो घर के मेन डोर पर शीशा लगाने से तरक्की रुक सकती हैं। वहीं सफलता में तमाम तरह की बाधाएं आने लगती है। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर मिरर लगाने से बचना चाहिए। साथ ही यह भी माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर शीशा लगाने से आर्थिक स्थिति में गिरावट आती है और घर में दरिद्रता आती है।
बता दें कि कुछ लोग घर के मुख्य द्वार पर अलग से शीशा नहीं लगाते हैं। लेकिन घर का मेन डोर ही ऐसा बनवाते हैं कि जिसमें मिरर लगा हो। भले ही इससे घर का एंट्रेंस आकर्षक लगता हो, लेकिन वास्तु की दृष्टिकोण से ऐसे घर में वास्तु दोष लगता है और परिवार की शांति भंग हो जाती है। घर में हर समय लड़ाई-झगड़े और क्लेश होता रहता है।