होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

घर में लगाएं ये तस्वीरें, होगा भाग्योदय और घर में आएगी खुशहाली

By Astro panchang | Feb 25, 2021

घर को सुंदर बनाने के लिए लोग कई तरह की तस्वीरें और सजावट का सामान रखते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार हम घर में जो भी चीज़ें रखते हैं, वह हमारे जीवन और भाग्य को प्रभावित करती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ तस्वीरें लगाने से भाग्य में वृद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि घर में कौन सी तस्वीरें लगाने से भाग्योदय होता है - 

तैरती हुई मछलियाँ 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तैरती हुई मछलियों की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। घर में तैरती हुई मछलियों की तस्वीर लगाना दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। घर में तैरती हुई मछलियों की तस्वीर लगाने से घर के सदस्यों की आयु लंबी होती है। 

भेड़ के बच्चे 
घर में भेड़ के बच्चे की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर की दीवार पर घर में भेड़ के बच्चे की तस्वीर लगाने से भाग्योदय होता है और घर में खुशहाली आती है। 

उगता हुआ सूरज 
घर में उगते हुए सूरज, पक्षी, पहाड़ों और पानी की तस्वीर लगाना खुशहाली और जीवंतता का प्रतीक माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में ऐसी तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। 

बहता हुआ पानी 
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में बहते हुए पानी की तस्वीर लगाने से भाग्योदय होता है। घर में नदी, तालाब, झरने, समुद्र आदि की तस्वीर लगाने से घर में सौभाग्य बढ़ता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

हसँते हुए बच्चे 
घर में हँसते हुए बच्चों की तस्वीर लगाने से घर में खुशहाली आती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार जिस घर में हँसते हुए बच्चों की तस्वीरें होती है, उस घर के सभी सदस्य खुशहाल रहते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.