होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips For Home: घर की निगेटिविटी और बुरी शक्तियों को इन उपायों से करें छूमंतर, बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी

By Astro panchang | Nov 06, 2023

जब भी नकारात्मक ऊर्जा की बात होती है, तो हमारे घर में कुछ ऐसे स्थान होते हैं। जहां पर यह नेगेटिव एनर्जी सबसे ज्यादा पाई जाती है। क्योंकि जब हम अपने स्थान पर होते हैं, तो हमारे आसपास मौजूद कुछ शक्तियां इस ऊर्जा को ज्यादा बढ़ावा देती हैं। ऐसा इसलिए भी हो सकता है, क्योंकि लगातार हम इसके संपर्क में रहते हैं। हांलाकि कारण जो भी हो, लेकिन हमारे घऱ की नेगेटिव एनर्जी हमारे जीवन पर बुरा असर डाल सकती है।

अगर आपको भी ऐसा लगता है कि आपका घर पूरी तरह से ठीक नहीं है, तो हो सकता है आपके घर में नेगेटिव एनर्जी का वास हो। विभिन्न स्रोतों से नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। वहीं इस नकारात्मक ऊर्जा को फौरन दूर करना जरूरी होता है। ताकि आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के कुछ आसान वास्तु उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

खुली रखें घर की खिड़कियां
आपको सुबह सोकर उठने के साथ ही घर की खिड़कियां खोल देनी चाहिए। जिससे कि आपके घर में सूरज की रोशनी आ सके और ताजी हवा अंदर आ सके। किसी भी स्थिर ऊर्जा को यह उपाय साफ करने में मदद करेगा। इसके अलावा घर को व्यवस्थित करने के लिए भी थोड़ा समय निकाले। कभी भी घर को अस्त-व्यस्त नहीं छोड़ना चाहिए। यह उपाय आपके घर की ऊर्जा प्रवाह को बेहतर बनाने में मददगार होगा।

पुरानी और खराब चीजें हटा दें
घर से नेगेटिव एनर्जी को हटाने के लिए कभी भी घर में बेकार, पुरानी और खराब चीजों को नहीं रखना चाहिए। ऐसी चीजों को घर से फौरन हटा देना चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। साथ ही घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। अगर घड़ी खराब हो गयी है, तो उसे हटा दें। वहीं घर में कोई भी टूटा सामान और बर्तन नहीं रखने चाहिए।

मोमबत्तियां, क्रिस्टल और पौधे
आपको बता दें कि घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए आप मोमबत्तियों, क्रिस्टल और पौधों को घर में जगह दे सकते हैं। घर के माहौल को अधिक से अधिक शांतिपूर्ण बनाने का प्रयास करें। इन सारी चीजों को घर पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही यह उपाय नेगेटिव एनर्जी को दूर करने में मदद करता है।

फेंग शुई का उपयोग
अगर आप किराए के घर या अपार्टमेंट में रहते हैं, तो अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाने के लिए फेंग शुई का उपयोग करें। यह प्राचीन चीनी प्रथा 'ची' नामक ऊर्जा के प्रवाह पर आधारित है। अगर आपको नहीं पता कि य़ह कैसे करना है, तो आप किसी आप प्रोफेशनल फेंगशुई या वास्तु एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।

स्मज स्टिक
आप अपने घर में रोजाना स्मज स्टिक का उपयोग करें। इसके लिए आप लोबान, मगवोर्ट, सेज, लैवेंडर, पालो सैंटो और ड्रेगन ब्लड की स्मज स्टिक का उपयोग कर सकते हैं। यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। घर में स्मज स्टिक जलाकर उसका धुंआ करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

मंत्रों का उच्चारण
सुबह उठकर सबसे पहले अपने इष्टदेव का ध्यान कर मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए। अगर आप मंत्रोच्चारण करना नहीं चाहते हैं, तो स्पीकर पर मंत्र और गाने चला सकते हैं। मंत्रों में आध्यात्मिक या मनोवैज्ञानिक शक्ति होती है। घर में पॉजिटिव एनर्जी का सबसे अच्छा मंत्र गायत्री मंत्र हो सकता है। इसके अलावा आप हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। इस जाप से घर की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.