होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips: घर की छत पर कूड़ा होने से लगता है वास्तु दोष, खराब हो सकती है आर्थिक स्थिति

By Astro panchang | Jun 08, 2024

हम सभी लोगों के घरों में कुछ ऐसा सामान पाया जाता है, जो हमारे किसी भी काम का नहीं होता है। अक्सर घर में पड़े इस बेकार सामान को घर की छत पर रख दिया जाता है। कई बार छत पर यह सामान महीनों और सालों तक पड़ा रहता है। वहीं छत पर होने के कारण सामान मौसम की बेवजह मार झेलता है और यह किसी काम का नहीं रहता है। वहीं लोहे के सामान में जंग लग जाती है। जो आपकी सेहत और पर्यावरण दोनों के लिहाज से ठीक नहीं है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की छत पर पड़ा कूड़ा व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां ला सकता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर की छत पर पड़ा कूड़ा दुर्भाग्य को दस्तक देता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए छत पर कूड़ा रखने से जुड़े वास्तु के नियम और इससे जुड़ीं खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आर्थिक हानि का कारण
जिन लोगों के घर की छत पर कूड़ा होता है, उनको आर्थिक हानि भी हो सकती है। आपका पैसा ऐसी जगहों पर खर्च हो सकता है, जहां पर आपने सोचा भी नहीं होगा। आपको कोई बीमारी हो सकती है, जिसमें आपका पैसा खर्च हो जाए, या अचानक से घर में हुई टूट-फूट में पैसा खर्च हो सकता है।

मानसिक और शारीरिक रोग
घर की छत पर रखा कूड़ा आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। घर की छत पर कूड़ा होने से व्यक्ति के सिर में भारीपन की समस्या हो सकती है। साथ ही मन में नकारात्मक विचार आने लगते हैं।

कमजोर होता है भाग्य
यदि आपके जीवन में अचानक से परेशानी आने लगी है, या फिर अधिक मेहनत के बाद भी भाग्य साथ नहीं दे रहा। तो संभव है कि घर की छत पर रखे कूड़े के नकारात्मक प्रभाव के कारण ऐसा हो। बता दें कि स्वच्छता में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में अगर आपके घर की छत पर भी कूड़ा है, तो मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं। साथ ही आपका भाग्य कमजोर हो सकता है।

नकारात्मक प्रभाव देता है राहु
घर की छत पर कूड़ा रखने से राहु ग्रह पीड़ित हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नव ग्रहों में उन लोगों को अधिक कष्ट देता है, जो अपने आसपास के वातावरण को गंदा रखते हैं। घर की छत ऐसी जगह है, जो खुली होती है ऐसे में छत पर रखा कूड़ा सिर्फ घर को ही प्रदूषित नहीं करता है, बल्कि इसका नकारात्मक असर आपके घर पर भी पड़ता है। वहीं इससे वातावरण भी प्रदूषित होता है।

खराब होता है वैवाहिक जीवन
घर की छत पर कूड़ा रखने से इसका असर आपकी लव लाइफ पर भी पड़ सकता है। आपके पार्टनर को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। जिसके कारण आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.