होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Rudraksha Toran: मुख्य द्वार पर इस वजह से लगाया जाता है रुद्राक्ष का तोरण, मिलते हैं कई फायदे

By Astro panchang | Dec 18, 2023

वास्तु शास्त्र में सुख-समृ्द्धि के लिए कई नियमों के बारे में बताया गया है। ऐसे में इन नियमों की अनदेखी करने पर वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। जिसके कारण व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। आपने घरों के बाहर किसी न किसी चीज से बना तोरण तो जरूर देखा होगा। इसका अलग-अलग महत्व होता है।
 
कुछ लोग फूल तो कुछ लोग पत्तों का तोरण अपने दरवाजों पर लगाते हैं। लेकिन क्या आपने किसी के घर के बाहर दरवाजे पर रुद्राक्ष का तोरण देखा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या आप रुद्राक्ष से बना तोरण अपने दरवाजे पर लगा सकते हैं।

शुभ माना जाता है रुद्राक्ष का तोरण
वास्तु के मुताबिक रुद्राक्ष का तोरण घर के दरवाजे पर लगाना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, दरवाजे पर रुद्राक्ष का तोरण लगाने से घर में नकारात्मक शक्तियों का आगमन नहीं होता है। साथ ही व्यक्ति को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

घर आती है सुख-शांति
घर के दरवाजे पर रुद्राक्ष का तोरण लगाने से व्यक्ति के घर सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही घर में धन का आगमन भी होता है।

स्वास्थ्य के लिहाज से भी शुभ
बता दें कि अगर कोई व्यक्ति अक्सर बीमार रहता है, तो उसे अपने घर के दरवाजे पर रुद्राक्ष का तोरण जरूर लगाना चाहिए। इससे धीरे-धीरे व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। साथ ही इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।

शिव का है प्रतीक रुद्राक्ष का तोरण
सनातन धर्म में भगवान शिव को रुद्राक्ष बेहद प्रिय हैं। ऐसे में अगर आप घर के बाहर दरवाजे पर रुद्राक्ष का तोरण लगाना चाहते हैं, तो एकमुखी रुद्राक्ष लगाएं। इस उपाय को करने वाले व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और वह चिंतामुक्त रहता है। इसके साथ ही व्यक्ति को मां लक्ष्मी की प्राप्ति भी हो सकती है।

रुद्राक्ष के तोरण से मिलेगा मान-सम्मान
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दरवाजे पर रुद्राक्ष का तोरण लगाने से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है। साथ ही व्यक्ति पर सूर्यदेव की भी कृपा बनी रहती है।

जानिए कैसे लगाएं रुद्राक्ष का तोरण
अगर आप दरवाजे पर रुद्राक्ष का तोरण लगा रहे हैं, तो आप इसे किसी भी फूल के साथ लगा सकते हैं। इससे आपके घर में सभी देवी-देवताओं का आगमन होता है और व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.