होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Astrology Upay: घर में नकारात्मक ऊर्जा होने से बढ़ने लगती हैं जीवन में परेशानियां, ज्योतिष में बताए गए हैं कई उपाय

By Astro panchang | Jan 18, 2024

सनातन धर्म में घर को मंदिर कहा जाता है। मंदिर में हर व्यक्ति को शांति और सुकून का एहसास होता है। लेकिन कई बार हमें हमारे घर में वह सुकून और शांति नहीं मिल पाती है। जिसकी हम सभी कल्पना करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि घर में बिना वजह लड़ाई-झगड़ा, क्लेश, दुर्घटना या अन्य किसी समस्या के आने की क्या वजह हो सकती है। ऐसा नकारात्मक ऊर्जा के कारण होता है। भले ही नकारात्मक ऊर्जा हमें नहीं दिखती है। लेकिन यह महसूस होती है और इसी नकारात्मक ऊर्जा की वजह से हमारे साथ काफी कुछ गलत होता रहता है। साथ ही हम उसको सही करने की कोशिश करते हैं। लेकिन उसके बाद भी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं लेती हैं।

ऐसे में बहुत जरूरी है कि आपको घर के उन कोनों के बारे में पता होना चाहिए, जहां पर नकारात्मक ऊर्जा होने की बहुत ज्यादा संभावनाएं होती हैं। आपको बता दें कि घर में आप जिस जगह पर गंदगी रखेंगे, तो वहां पर नकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। इसलिए घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लेकिन कुछ स्थान ऐसे भी होते हैं, जहां पर कितनी ही सफाई की जाए, लेकिन वहां से नकारात्मक ऊर्जा को नहीं हटाया जा सकता है। हांलाकि ज्योतिष में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिसकी मदद से आप नकारात्मक ऊर्जा की ताकत को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

बाथरूम 
बाथरूम में स्नान करते हैं और साथ ही वहां पर गंदे कपड़ों को रखा जाता है। इसलिए बाथरूम की रोजाना साफ-सफाई करनी चाहिए। लेकिन आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के कारण ऐसा करना काफी मुश्किल है। ऐसे में आपको रोजाना सप्ताह में एक बार बाथरूम की साफ-सफाई करनी चाहिए। बाथरूम में गंदे कपड़ों को ढककर रखना चाहिए। साथ ही इसके साथ फिटकरी का एक टुकड़ा रखना न भूलें। हर 15 दिन में उस फिटकरी के टुकड़े को बदलते रहना चाहिए। वहीं पहले वाले फिटकरी के टुकड़े को पानी में घोलकर नाली में बहा देना चाहिए। इस उपाय को करने से आप बाथरुम की नकारात्मक ऊर्जा को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

किचन का सिंक
इसके साथ ही किचन का सिंक कभी गंदा नहीं रखना चाहिए। किचन के सिंक में कभी झूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए। लेकिन हर बार ऐसा संभव नहीं हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंक में भी नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। वहीं रात के समय यह समय काफी ज्यादा प्रभावी होती है। इसलिए रात के समय सिंक में झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। रात को सोने से पहले हमेशा सिंक के जूठे बर्तनों को धोकर सिंक में नमक डाल दें। इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव काफी हद तक कम होता है।

स्‍टोर रूम 
स्टोर रूम में हम सभी लोग वह सामान रखते हैं, जिसका इस्तेमाल न के बराबर किया जाता है। इसलिए स्टोर रूम में नकारात्मक ऊर्जा का सबसे ज्यादा वास होता है। इसलिए आपको इसकी भी साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए। वहीं स्टोर रूम से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम करने के लिए आपको रोज शाम वहां पर लाइट जलानी चाहिए। इसके अलावा आप स्टोर रूम की खिड़की-दरवाजों पर काला पर्दा या काला पेंट करवा सकते हैं। इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा एक घेरे में होगी और आपको ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

घर की छत 
कई बार बहुत सारे लोग घर में इस्तेमाल न होने वाले सामान या कबाड़ को छत पर एकत्र कर लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपके घर में क्लेश की स्थिति बन सकती है। इसलिए छत पर हमेशा कम से कम सामान रखना चाहिए। वहीं घर की छत पर भूलकर भी जंग लगा लोहे का सामान नहीं रखना चाहिए। क्योंकि लोह शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और यदि लोहे में जंग लगी हो, तो शनि कमजोर माना जाता है। ऐसे में कमजोर शनि नकारात्मक परिस्थितियों को पैदा करता है। इसलिए नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए रोजाना रात में छत पर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

घर की शाफ्ट 
आज के समय में बहुत सारे लोग फ्लैट में रहते हैं। लेकिन घर की शाफ्ट से एक-दूसरे से जुड़े होती है। इसलिए शाफ्ट की साफ-सफाई पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है। भले ही आप अपने घर को कितना भी साफ रखते हों, लेकिन शाफ्ट में गंदगी होने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के लिए आपको शाफ्ट पर काला कपड़ा बांधकर रखना चाहिए। इस उपाय को करने से एक घर की नकारात्मक ऊर्जा दूसरे घर में प्रवेश नहीं करती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.