होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Dosh: फिटकरी के इन उपायों को करने से जीवन में आएगी सुख-शांति, जानिए क्या कहता है वास्तु

By Astro panchang | Jun 13, 2024

वास्तु शास्त्र में कई चीजों के बारे में बताया जाता है, जिससे कि घर की निगेटिविटी कम हो सके। वास्तु शास्त्र के मुताबिक हमारे आसपास कई चीजें होती हैं, जिनकी वजह से घर और जीवन में सकारात्मकता आ सकती है। ऐसी ही एक चीज फिटकरी है। इसके कई उपाय देखे गए हैं। ब्यूटी ट्रीटमेंट्स से लेकर वास्तु दोष को कम करने तक में फिटकरी कई चीजों में काम आती है। फिटकरी हर घर में आसानी से मिल जाती है। इसको घर के किसी भी कोने में रखा जा सकता है। इससे जुड़े टोटके को करने से पहले यह ध्यान रखना जरूरी होता है कि इसको करने के कुछ दिन बाद ही इसका रंग बदलने लगता है।

फिटकरी के पानी का पोछा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बहुत ज्यादा होता है। यदि आप घर में फिटकरी का पोछा लगाते हैं, तो इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा कम होगी। क्योंकि फिटकरी का संबंध शनि ग्रह से होता है। इस उपाय को कम करने से शनि के प्रभावों को कम करने में सहायता मिलती है। यदि आपके घर में बहुत समय से समस्याएं आ रही हैं, तो फिटकरी काफी मददगार हो सकती है।

आर्थिक समस्या होगी कम
फिटकरी आर्थिक समस्या को मजबूत करने में भी फायदा करती है। फिटकरी के पानी का पोछा लगाने का समय निर्धारित कर लेना चाहिए। यह तभी होना चाहिए, जब सूर्य की किरणें आपके घर पर पड़ रही हो। ब्रह्म मुहूर्त के बाद का समय और शाम से पहले फिटकरी के पानी का पोंछा लगाएं। आप सुबह-शाम दोनों समय घर में पोछा लगा सकती हैं। घर की निगेटिविटी को कम करने के लिए फिटकरी का यह उपाय काफी लाभकारी है। 

ताकतवर होती है फिटकरी
फिटकरी साइंस और ज्योतिष दोनों से जुड़ा है। साइंस के हिसाब से फिटकरी पानी को शुद्ध कर देती है। इसका काम कीटाणुओं का मारना है। यह ब्यूटी और हेल्थ ट्रीटमेंट में भी इस्तेमाल की जाती है। वहीं ज्योतिष के अनुसार, फिटकरी शुद्धिकरण के लिए सही मानी जाती है। फिटकरी के पानी से स्नान करना अच्छा माना जाता है। हर व्यक्ति, वस्तु और स्थान की अलग ऊर्जा होती है। यह ऊर्जा को ठीक करने के लिए जानी जाती है। क्योंकि अगर आपके आसपास का माहौल शुद्ध होगा, तो जीवन अधिक सफल होगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.