होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

फेंगशुई टिप्स : घर में सुख-समृद्धि और धन वर्षा के लिए आज़माइये ये आसान टिप्स, बदल जाएगी किस्मत

By Astro panchang | Mar 24, 2022

वास्तु शास्त्र के अनुसार चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में भी घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई में भी घर मे मौजूद नकारात्मकता को दूर करने और सकारात्मकता का वास करने के लिए कई तरह के उपायों के बारे में बताया है। कई बार अन्य उपायों के बावजूद व्यक्ति को तरक्की और सफलता हाथ नहीं लगती। ऐसे में फेंगशुई में कई आसान से उपायों के बारे में बताया गया है। जिन्हें जीवन में अपनाने से घर के वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, फेंगशुई में बताए ये आसान से उपाय व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करते हैं। जो घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। आइए जानते हैं फेंगशुई के इन आसान टिप्स के बारे में कुछ खास बातें -
सुख-समृद्धि के लिए आजमाएं फेंगशुई टिप्स 
1. फेंगशुई शास्त्र में बताया गया है कि सौभाग्य प्राप्ति के लिए घर के फिश पॉट में 8 गोल्डन फिश और काले रंग की मछली  रखें। साथ ही, एक्वेरियम को हमेशा ड्राइंग रूम में ही रखना चाहिए। बता दें कि ड्रैगन को समृद्धि का कारक माना गया है और इसे घर की पूरब दिशा में रखने से तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं और साथ ही धन की प्राप्ति होती है। साथ ही, इससे घर की निगेटिविटी खत्म होती है।
2. फेंगशुई में बताया गया है कि घर में कछुआ रखने से व्यक्ति को कामयाबी हासिल होती है और जीवन में खुशहाली आती है। ऐसा माना गया है कि घर या ऑफिस में कछुआ उत्तर दिशा में रखना शुभ माना गया है। लोहे के अलावा कछुआ अन्य किसी भी धातु का हो सकता है।
3. इसी प्रकार लाफिंग बुद्धा आर्थिक सफलता का प्रतीक माना गया है। इसे भी घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। 
4. तीन टांग वाला मेंढक भी फेंगशुई में बेहद शुभ माना गया है। इसे घर या ऑफिस की उत्तर दिशा या मुख्य द्वार पर लगाने से घर में धन-वैभव में वृद्धि होती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
5. घर में विंड चाइम लगाने से निगेटिविटी दूर होती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। फेंगशुई के अनुसार, घर में विंड चाइम की आवाज से सुख-समृद्धि का वास होता है तथा रिश्तों में मधुरता बनी रहती है। फेंगशुई के अनुसार, घर की पश्चिमी या उत्तर पश्चिमी दिशा में धातु के बने विंड चाइम लगाना शुभ होता है। इसके अलावा, दक्षिण पूर्व या दक्षिण दिशा में लकड़ी या बांस का विंड चाइम लगा सकते है।
6. फेंगशुई में ड्रैगन को समृद्धि का कारक माना गया है। माना जाता है कि इसे घर की पूरब दिशा में रखने से तरक्की के साथ-साथ धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इससे घर की निगेटिविटी खत्म होती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.