होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Shukrawar ke Upay: शुक्रवार को सूर्यास्त के बाद करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से दिन दूनी रात चौगुनी होगी बरकत

By Astro panchang | Aug 04, 2023

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। बता दें कि शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से संबंधित होता है। इस दिन जो भी व्यक्ति विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करता है। उस पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। पूजा-पाठ के अलावा इस दिन कुछ उपायों को करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है और मां लक्ष्मी इन उपायों से प्रसन्न होती हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें करने से आप को भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

शुक्रवार को मां लक्ष्मी के उपाय
शुक्रवार को सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि कर सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद मां लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें कमल का पुष्प अर्पित करें। 

वहीं सूर्यास्त होते ही घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

सूर्यास्त के बाद सात बत्ती वाले को जलाकर उसमें चुटकी भर केसर डालें। इसके बाद इस दीप को ईशान कोण में रख दें। इस उपाय से धन-संपत्ति का आगमन होता है और सभी रुकावटें दूर होती हैं।

शाम को मां लक्ष्मी की पूजा कर आरती करें। मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

इस दिन सफेद चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन आप चावल, आटा, चीनी और दूध आदि का दान करना चाहिए। 

शुक्रवार के दिन काली चीटियों भोजन के तौर पर चीनी खिलाएं। इस उपाय को करने कार्यों में आने वाली अड़चने दूर होंगी।

मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का करें जाप 
 
1. लक्ष्मी बीज मन्त्र
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥

2. महालक्ष्मी मन्त्र
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

3. लक्ष्मी गायत्री मन्त्र
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि,
तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥ 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.