होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

मुफ्त में यह सामान किसी से न लें वरना हो सकता है धन व सेहत का नुकसान

By Astro panchang | Dec 09, 2022

प्रायः जीवन में ऐसा होता है बिना किसी कारण के हम परेशानियों से घिर जाते हैं। अनजाने में ही हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे समस्याएं हमारा पीछा नहीं छोड़ती हैं। कभी-कभी हम लोगों से कुछ ऐसी चीजे उधार में लेते है अथवा बिना उसका मूल्य दिए ही लेते है जो कि शास्त्रों में वर्जित है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारें में बता रहें हैं 
 
काला तिल 
काले तिल का संबंध शनि से माना जाता है शनिदेव की पूजा में काले तिल का विशेष रूप से महत्व होता है। अगर आप किसी से तिल का दान लेते है तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आपको हर कार्य में असफलता प्राप्त होने लगती है। काले तिल का सम्बन्ध राहु-केतु जैसे पापक ग्रहो से भी माना जाता है। यह आपको सेहत के लिहाज से भी नुकसान पहुंचा सकता है। 

माचिस 
माचिस बिना मूल्य दिए हुए लेना आपके परिवार में अशांति को निमंत्रण देने वाला हो सकता है। यह परिवार में कलह भी उत्पन्न करेगा। घर में बेवजह झगड़े होते है साथ ही परिवार के लोग अकारण ही क्रोध करते हैं। 

सरसों का तेल 
सरसों के तेल का सम्बन्ध शनिदेव से माना गया है। शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाने की परम्परा है। शनि की साढ़ेसाती दूर करने के लिए सरसों का तेल दान में दिया जाता है। अगर आप बिना पैसे दिए सरसों का तेल किसी से लेते हैं तो यह आपको शनि के प्रकोप का शिकार बना सकता है।

लोहे का सामान 
लोहे का सम्बन्ध भी शनि देव से है इसे शनि की धातु माना गया है। अगर आप बिना पैसे दिए किसी से लोहे की वस्तुएं लेंगे तो शनि देव आप पर कुपित हो सकते हैं। आप आर्थिक तंगी का शिकार हो सकते हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थ भी हो सकते हैं। 

नमक 
नमक के बिना भोजन में स्वाद नहीं आता लेकिन आपको शायद पता नहीं होगा बिना मूल्य चुकाए नमक लेना आपको आर्थिक तंगी का शिकार बना सकता है। आपको अकारण ही कर्ज लेना पड़ सकता है। इससे शनि की साढ़ेसाती के भी शिकार हो सकते हैं। 

सुई
सुई का दान लेना आपके घर में कलह का कारण बन सकता है। अगर आप किसी से सुई का दान लेते हैं तो यह आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा के बिना कारण प्रवेश का कारण बन सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.