होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

बेडरूम में भूलकर भी ना रखें ये चीजें, हो सकता है भारी नुकसान

By Astro panchang | Jun 16, 2021

बेडरूम घर का वह हिस्सा होता है जहां इंसान अपनी दिन भर की थकान के बाद सुकून के कुछ पल महसूस करता है। नवविवाहित जोड़ों के लिए बेडरूम का अलग ही महत्व होता है। बेडरूम ही एक ऐसी जगह है जहां शादीशुदा लोग अपने साथी के साथ प्रेम के पल बिताते हैं। लेकिन कई बार जाने-अनजाने में हम बेडरूम में कुछ ऐसे सामान रख देते हैं जिनकी वजह से हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि बेडरूम में वास्तु दोष हो या कोई ऐसा सामान रखा हो जो वास्तु के अनुरूप नहीं है तो इससे पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ सकती है। आज की इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बेडरूम में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए -

धार्मिक किताबें 
वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम को शुक्र का स्थान माना गया है। वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम में किसी देवी देवता या धार्मिक गुरु की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि बेडरूम में कोई भी धार्मिक किताब जैसे चालीसा या धर्म ग्रंथ नहीं रखना चाहिए।

काले रंग की चादर
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कभी भी काले रंग की चादर नहीं बिछाने चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से शुक्र और शनि का मेल होने लगता है जिससे पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बढ़ता है।

 ताजमहल की तस्वीर
वास्तुशास्त्र के अनुसार भूलकर भी अपने बेडरूम में ताजमहल की तस्वीर या शोपीस ना रखें। दरअसल, माना जाता है कि ताजमहल प्यार की निशानी तो है लेकिन वास्तव में यह एक मकबरा है। वास्तु के अनुसार ऐसी चीजों को बेडरूम में रखना सही नहीं माना गया है।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम नहीं रखनी चाहिए। अगर आपने अपने बेडरूम या बेड बॉक्स में कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम रखा है तो उसे तुरंत हटा दें। माना जाता है कि इस तरह की चीजें बेडरूम में होने से शुक्र और राहु का मेल होता है। इससे मानसिक तनाव बढ़ता है और नींद नहीं आती है।

झाड़ू या कूड़ेदान
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कभी भी झाड़ू या कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों को बेडरूम में रखने से कमरे में नकारात्मक उर्जा फैलती है और रिश्तो में दूरियां आती है। बेडरूम में झाड़ू या कूड़ेदान होने से मानसिक तनाव भी बढ़ता है।

कांटेदार पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में कभी भी कोई कांटेदार या नुकीला पौधा नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि कांटेदार पौधे को कमरे में रखने से नेगेटिव एनर्जी आती है। ऐसे पौधों को बेडरूम में रखना दांपत्य जीवन के लिए अशुभ माना जाता है। इससे पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.