होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips: काम में नहीं लगता है मन तो अपनाएं वास्तु के ये आसान टिप्स, जल्द दिखेगा फायदा

By Astro panchang | Jun 28, 2024

किसी भी काम को अच्छे से करने के लिए फोकस की बहुत जरूरत होती है। हालांकि कुछ लोगों की यह समस्या होती है कि उनका काम में मन नहीं लगता है। जब वह किसी काम को करने जाते हैं, तो उनका मन इधर-उधर में भटकता है। या फिर काम से मन उचटने लगता है और वह फोकस नहीं कर पाते हैं। काम में फोकस न होने से गलतियां होने लगती हैं। या फिर जो काम थोड़ी देर का है, उसको करने में घंटो लग जाते हैं। अगर आपके साथ भी यही समस्या है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। ऐसा होने पर आप मानसिक रूप से भी खुद को परेशान महसूस करते होंगे। ऐसे में आप वास्तु के छोटे-छोटे टिप्स अपनाकर इस समस्या से बच सकते हैं।

खिड़की-दरवाजे करें चेक
अगर आपको भी लगता है कि काम में आपका मन नहीं लगता या काम के दौरान आपका मन उचटता रहता है। तो आपको अपने घर के खिड़की-दरवाजों को चेक करना चाहिए। क्योंकि यदि खिड़की-दरवाजे खुलने व बंद होने पर चूं-चूं की आवाज करते होंगे, तो आपका मन काम से भटक सकता है। इसलिए समय-समय पर खिड़की दरवाजों में ऑयलिंग करते रहें, जिससे कि उनमें से आवाज न आए।

दक्षिण-पश्चिम में मुख
आप किस दिशा की तरफ मुख करके काम करते हैं, इस पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। काम करने के दौरान या उठने-बैठने के दौरान यदि आपका मुंह अधिकतर दक्षिण-पश्चिम दिशा में रहता है। तो भी व्यक्ति का मन भटकता रहता है। इससे व्यक्ति को बेवजह तनाव हो सकता है और गुस्से की अधिकता बढ़ सकती है। हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में मुख करके बैठने से जातक अधिक चिड़चिड़ा होने लगता है। ऐसा व्यक्ति घर के सदस्यों पर गुस्सा या बेवजह चिल्लाना शुरूकर देता है।

ऑक्सीजन का प्रवाह
अगर आपको ऐसा लगता है कि घर में मौजूद सभी सदस्य तनाव में रहते हैं, या फिर मन में काम नहीं लगता है। तो आपको अपने घर की ऑक्सीजन सप्लाई पर भी ध्यान देना चाहिए। कुछ लोग अपने घर के खिड़की-दरवाजों को हमेशा बंद रखते हैं। जिसके कारण ऑक्सीजन का सही घर में सही से प्रवाह नहीं हो पाता है। जिसके कारण घर में सकारात्मक ऊर्जा नहीं आ पाती है। इसके साथ ही दरवाजों की दिशा का भी सही होना बहुत जरूरी है।

चेक करें फाइलें
अगर आपको अपने काम में ध्यान लगाने फोकन करने में समस्या हो रही है। तो घर या ऑफिस में रखी फाइलों को एक बार जरूर चेक करना चाहिए। क्योंकि कई बार फाइलें इधर-उधर बिखरी होती हैं। यदि फाइलों पर धूल-मिट्टी जमी हो, तो उसे साफ कर दें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.