होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Dhan Labh ke Upay: आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा

By Astro panchang | Jun 19, 2024

वास्तु शास्त्र में कुछ नियमों के बारे में बताया गया है। अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का पालन करता है, तो उसके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और जातक के घर-परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं कुछ लोग बहुत प्रयत्न करते हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होता है।
 
ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। वास्तु के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आपको आज ही अपने घर में पांच चीजों को रख लेना चाहिए। इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी खुद चलकर आपके द्वार आएंगी और आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लगेगी।

नारियल रखें
अगर आप भी आर्थिक परेशानिय़ों से राहत पाना चाहते हैं, तो आपको अपने घर में श्रीफल जरूर रखना चाहिए। घर में श्रीफल रखने से व्यक्ति के जीवन की आर्थिक परेशानियों का अंत हो जाता है और जातक के घर-परिवार में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

धातु का कछुआ
वास्तु शास्त्र के मुताबिक कछुआ मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है और इसको आर्थिक समृद्धि से भी जोड़कर देखा जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे, तो आपको भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। बता दें कि कछुआ भगवान श्रीहरि का एक अवतार माना जाता है। आर्थिक समृद्धि के लिए घर की उत्तर दिशा में धातु से बने कछुए को जरूर रखना चाहिए।

पिरामिड रखें
वास्तु में क्रिस्टल या फिर किसी और धातु का पिरामिड भी शुभ माना जाता है। यह भी आर्थिक समृद्धि व खुशहाली से जुड़ा होता है। ऐसे में अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको अपने घर में क्रिस्टल का पिरामिड रखना चाहिए। इससे आपके घर में आर्थिक संपन्नता बनी रहेगी।

​धन कुबेर की मूर्ति या तस्वीर
मां लक्ष्मी धन की देवी और कुबेर देव को धन का देवता माना जाता है। इसलिए मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अपने घर में कुबेर देव की मूर्ति या तस्वीर रखनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आपके ऊपर मेहरबान रहेंगी।

चांदी का सिक्का​
जो भी जातक अपने घर में चांदी का सिक्का रखता है, उसकी ओर मां लक्ष्मी आकर्षित होती हैं। इसलिए आप भी अपने घर के मंदिर में चांदी का सिक्का रखें और इस सिक्के पर रोजाना लाल रंग का तिलक लगाकर लक्ष्मी माता के आगमन का मंत्र ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: का जाप करें। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा दृष्टि आप पर पड़ेगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.