होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips: घर को बुरी नजर से बचाने के लिए करें ये ज्योतिष उपाय, सुख-समृद्धि आएगी आपके द्वार

By Astro panchang | Nov 08, 2023

कई बार अचानक से घर में सब कुछ अच्छा चलते-चलते बुरा होने लग जाता है। जैसे अक्सर घर के सदस्यों का बीमार होना, लड़ाई-झगड़ा होना, काम-काज में मन ना लगना, घर में डर लगना बच्चे का दूध ना पीना और घर का विकास ना होना आदि शामिल है। ऐसी स्थिति बनने पर कहा जाता है कि घर को किसी की बुरी नजर लग गई है। या फिर घर में किसी नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश माना जाता है।
 
वहीं ज्योतिष में इसके कई उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को करने से घर से बुरी नजर का प्रभाव खत्म हो जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर को नजर दोष से बचाने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जिनको करने से आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा।

घर में लगाएं बंधनवार
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्रवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों का बंधनवार टांग देना चाहिए। बता दें कि अशोक के पत्तों का इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी किया जाता है। ऐसे में इस उपाय को करने से घर बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से दूर रहता है।

मोर का चित्र
अपने घर को बुरी नजर व नकारात्मक शक्तियों से बचाने के लिए मुख्य द्वार पर मोर का चित्र लगाना चाहिए। इस उपाय को करने से घर में आने वाली नकारात्मक शक्तियां और बुरी बलाएं टल जाती हैं। साथ ही धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगती है।

गंगाजल का करें छिड़काव
घर को ऊपरी बाधा या फिर नजर दोष से बचाने के लिए पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। इसके साथ ही हर रोज घर की चौखट पर पानी में हल्दी डालकर छिड़काव करें। वहींबुरी नजर से बचाने के लिए लोबान का धुंआ भी काफी ज्यादा कारगर माना जाता है।

ऐसे उतारें नजर
अगर आपके बच्चे का विकास रुक गया है या उसे बुरी नजर लग गई है, तो प्याज के छिलके, लहसुन, राई, नमक और लाल मिर्च लेकर बच्चे के ऊपर से सात बार उतार लें। फिर इसे अंगारों पर जलने के लिए डाल दें। ऐसा करने पर अगर उससे बदबू ना आए तो समझ जाना चाहिए कि बच्चे को नजर लगी है। इस उपाय को करने से बुरी नजर का दोष खत्म हो जाता है। 

यह उपाय भी है कारगर
बता दें कि सभी तरह की नकारात्मक शक्तियों से घर को बचाने के लिए शुक्रवार के दिन काले घोड़े की नाल को सरसों के तेल में भिगो दें। फिर अगले दिन यानी की शनिवार को नाल को तेल से निकालकर साफ कपड़े से पोंछ लें। इसके बाद 'ॐ शं शनिश्चराय नम:' का जाप करते हुए शनिदेव से प्रार्थना करें। अब उस यू आकार के नाल को घर के बाहर टांग दें और बचे हुए सरसों के तेल को पीपल के पेड़ पर चढ़ा दें। बताया जाता है कि यह उपाय करने से हमेशा के लिए बुरी नजर का दोष खत्म हो जाता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.