हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का दिन विशेष होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं शुक्रवार को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। जिससे मां लक्ष्मी की कृपा से घर में धन-धान्य का भंडार लग जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ऐसे में अगर आपके जीवन में भी धन-दौलत व सुख-समृद्धि का अभाव है तो शुक्रवार को यह उपाय जरूर करें। मां लक्ष्मी आपको इतना धन देंगी कि आप संभालते-संभालते थक जाओगे।
शुक्रवार के उपाय
अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो आपको शुक्रवार के व्रत करने चाहिए और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। माता लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन खीर का भोग लगाएं। इसके बाद उस खीर को 7 छोटी-छोटी कन्याओं में बांट दें। शुक्रवार को यह उपाय करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 21 शुक्रवार ऐसा करने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं।
प्रतिदिन शाम को तुलसी के पास शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। शुक्रवार के दिन इस उपाय को करने से घर में धन का आगमन होता है।
शुक्रवार की शाम को घर के मुख्य द्वारा के दोनों तरफ कुमकुम और हल्दी से स्वास्तिक बनाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का घर आगमन होता है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस घर में सूर्योदय के बाद और दोपहर ढलने से पहले झाड़ू लगाई जाती है। ऐसे घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं। क्योंकि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद पसंद है। शुक्रवार को विशेष तौर पर अपने घर को साफ रखें।
हमेशा घर की महिलाओं व बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। जिस घर में ऐसा होता है उस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे घर सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य से भरे होते हैं औऱ आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।