होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Kuber Mantra: इस मंत्र के रोजाप जाप से दूर होगी दरिद्रता, कुबेर देव की कृपा से बन जाएंगे मालामाल

By Astro panchang | Dec 20, 2023

हिंदू धर्म में कुबेर देव को धन का देवता माना गया है। मान्यता के अनुसार कुबेर देव की पूजा-आराधना करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही दरिद्रता दूर होती है और घर में धन आगमन का जरिया बनता है। आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोग कुबेर देवता को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-पाठ करते हैं। ताकि वह आर्थिक समस्या से बाहर निकल सकें।
 
ऐसे में अगर आप भी कुबेर देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुबेर देव के चमत्कारिक मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं। इन मंत्रों का रोजाना जाप करने से दरिद्रता दूर होती है और घर में धन संपदा व सुख-समृद्धि का आगमन होता है। 

कुबेर देव का मंत्र
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये
धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

ऐसे करें जाप
इस मंत्र का जाप करने के लिए दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं। फिर ऊपर बताए गए कुबेर मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र का जाप करने के दौरान धनलक्ष्मी की कौड़ी अपने पास रखें। मान्यता के मुताबिक बेल के पेड़ के नीचे बैठकर इस मंत्र का 1 लाख बार जप करने से निश्चित ही व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। वहीं लगातार 3 महीने तक इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

अष्टलक्ष्मी कुबेर मंत्र
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

ऐसे करें इस मंत्र का जाप
यह मंत्र धन की माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर का मंत्र है। इस मंत्र का जो भी व्यक्ति सच्चे मन से जाप करता है, उसके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ऐसा व्यक्ति जीवन में सौभाग्य, पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। शुक्रवार की रात से इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।

धन प्राप्ति के लिए कुबेर मंत्र
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

ऐसे करें इस मंत्र का जाप
किसी भी पूजा के बाद भगवान कुबेर के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को सभी तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है और व्यक्ति को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। कुबेर देव के इस मंत्र से न सिर्फ गरीबी दूर होती है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.