होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips: मुख्य द्वार पर भगवान की फोटो लगाने से पहले जरूर जान लें ये नियम, मिलेंगे शुभ परिणाम

By Astro panchang | Jul 02, 2024

बहुत सारे लोग घर के दरवाजे को सजाने व आकर्षक बनाने के लिए कई तरह की कारीगरी करते है। कुछ लोग दरवाजे पर भगवान की तस्वीर लगाते हैं, तो कुछ लोग तोरण लगाते हैं। लेकिन अगर आप भी अपने घर के दरवाजे पर भगवान की फोटो लगाए हैं। तो आपको इससे जुड़े कुछ नियमों के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। घर के दरवाजे पर भगवान की फोटो लगाना सही होता है या नहीं और य़दि घर के दरवाजे पर भगवान की फोटो लगा रहे हैं, तो किन नियमों का पालन करना चाहिए। 

वास्तु शास्त्र के अुसार, घर के दरवाजे यानी की मेन गेट पर भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि भगवान गेटकीपर नहीं है। वहीं कुछ वास्तु जानकारों की मानें, तो कुछ खास नियमों का पालन करते हुए मां लक्ष्मी, हनुमान जी और गणेश जी की फोटो दरवाजे पर लगा सकते हैं। 

दरवाजे पर भगवान की तस्वीर लगाने के नियम
घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश, माता लक्ष्मी व हनुमान जी की तस्वीर लगाई जा सकती है।
 
दरवाजे पर भगवान की तस्वीर लगाने के दौरान ध्यान रखें कि तस्वीर का साइज बड़ा होना चाहिए और इसको कांच के फ्रेम में रखना चाहिए।
 
यदि आप भी मुख्य द्वार पर भगवान की तस्वीर लगाना चाहते हैं, तो वहां पर हमेशा रोशनी होनी चाहिए।
 
दरवाजे पर लगी भगवान की तस्वीर को रोजाना साफ करना चाहिए।
 
यदि संभव हो तो भगवान की तस्वीर के सामने रोजाना दीपक व मोमबत्ती जलानी चाहिए।
 
यदि घर के दरवाजे पर भगवान की तस्वीर है तो उसके आसपास जूते-चप्पल आदि रखने की जगह नहीं बनानी चाहिए।
 
घर के मुख्य द्वार पर भगवान की तस्वीर लगाने से पहले एक बार वास्तु एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
 
ऊपर बताए गए नियमों का पालन करते हुए आप भी घर के मुख्य द्वार पर भगवान की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे आपको शुभफल प्राप्त होगा।

बता दें कि यदि नियमों का पालन करते हुए आप मुख्य द्वार पर भगवान की तस्वीर लगाते हैं, तो इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही इससे व्यक्ति के जीवन की नकारात्मकता भी दूर होती है और करियर आदि में भी अच्छा रिजल्ट मिलता है। वहीं घर के सदस्य स्वस्थ रहते हैं और मानसिक रूप से भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.