होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips: घर में वास्तु से जुड़ी इन वस्तुओं का हमेशा रखें ख्याल, नहीं तो परिवार पर पड़ सकता है बुरा असर

By Astro panchang | Aug 08, 2023

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में रखी चीज को वास्तु शास्त्र के विपरीत रखना बेहद अशुभ होता है। घर में होने वाले वास्तु दोष से बुरा प्रभाव पड़ता है। कई बार वास्तु दोष के कारण आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो जाती है। इसका व्यापार और नौकरी पर भी बुरा असर देखने को मिलता है। वास्तु जानकार की मानें तो घर में रखी हुई चीजों को लेकर हमेशा सतर्क रहना चाहिए। कई बार घर में रखी मामूली सी चीज भी वास्तु की दृष्टि से भी खास महत्व है। 

अक्सर घर में लोग चीजों को गलत जगह पर रख देते हैं। जिसके गलत इस्तेमाल से खतरनाक वास्तु दोषों का सामना करना पड़ सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके द्वारा की गई छोटी सी गलती कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।

इन वास्तु टिप्स का रखें 
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा रखना अशुभ माना जाता है। वहीं अगर घर के मुख्य द्वार का रंग-रोगन यदि ठीक न हो या आकर्षक न हो तो इसे अशुभ माना जाता है। दरअसल, वास्तु की इस गड़बड़ी से जीवन में व्यक्ति को हर काम में असफलता हाथ लगती है।

घर में लगाई गई एक गलत तस्वीर भी गंभीर परिणाम देती है। ऐसे में ध्यान रखें कि घर लगी तस्वीरों पर धूल न जमी हो। इसके अलावा घर में एक साथ लगे बहुत सारे चित्रों का होना भी शुभ नहीं माना जाता है। क्योंकि जिस घर में एक साथ कई चित्र लगाए जाते हैं, उस घर में अनावश्यक विवाह होते रहते हैं।

आपको बता दें कि घर में कपड़ों और जूते-चप्पलों का भी इधर-उधर पड़ा होना भी वास्तु दोष पैदा करता है। वास्तु के मुताबिक घर में जूते और कपड़े अपनी-अपनी जगह पर व्यवस्थित होने चाहिए। ऐसा न होने पर धन की बर्बादी होती है और नौकरी व व्यवसाय में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। 

अगर आप भी पानी की बर्बादी करते हैं तो इससे भी वास्तु दोष पैदा होता है। इसलिए पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। पानी बर्बाद करने से व्यक्ति को मानसिक परेशानियां होने लगती हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.