होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips: वास्तु के इन नियमों को अपनाने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, दूर होगी आर्थिक तंगी

By Astro panchang | Sep 26, 2024

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे आसान उपायों या नियमों के बारे में उल्लेख मिलता है, जिनका पालन करने से व्यक्ति अपने जीवन में वित्तीय स्थिरता और सफलता प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से जीवन में धन व तरक्की मिलती है। लेकिन वास्तु दोष होने पर जीवन में कई परेशानियां व समस्याएं आती है।
 
ऐसे में वास्तु के कुछ उपायों को करके व्यक्ति जीवन में सुख-समृद्धि पा सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए वास्तु के कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिरता मिलने में मदद मिलेगी।

वास्तु नियम
किसी छोटे पौधे की देखभाल करने की कोशिश करें और जैसे-जैसे वह पौधा बढ़ेगा, वैसे-वैसे आपको लाभ मिलेगा। आप अपने घर में गमले में आलू का पौधा लगाकर उसकी देखभाल कर सकते हैं।

अपने घर की दहलीज पर रोजाना अच्छे से साफ-सफाई करें। प्रयास करें घर में नल न टपके। साथ ही दक्षिण-पूर्व दिशा में कमल पर बैठी हुई मां लक्ष्मी का चित्र लगाएं, जो सोने के सिक्के गिरा रही हों।

रोजाना सुबह उठकर दोनों हथेलियों को देखें और चूमें। बाएं हाथ के अंगूठे के नीचे हथेली के उभरे हुए भाग पर रोजाना थोड़ा सा घी लगाकर दोनों आपस में रगड़ें। वहीं एक चांदी की गोली केसर के साथ पीले कपड़े में लपेटकर अपनी जेब में रखें।

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए पूर्व व दक्षिण-पूर्व दिशा के बीच अपने जरूरी कागजातों को रखने से बचना चाहिए।

घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में तांबे का स्वास्तिक लगाना चाहिए। बताया जाता है कि ऐसा करने से घर में धन का प्रवाह बढ़ता है और सभी परेशानियां दूर हो सकती है।

आर्थिक समस्याओं से बचने के लिए रोजाना अपनी नाभि पर स्नान के बाद हल्दी लगाना चाहिए। इस उपाय को करने से भी धन का आगमन होता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.