होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

टैरो रीडिंग में निकला हैं इनमें से कोई कार्ड तो जल्द बज सकती है शादी की शहनाई

By Astro panchang | Jun 19, 2021

भविष्य जानने के लिए कुंडली, हस्तरेखा और अंक ज्योतिष जैसी कई विधियों का प्रयोग किया जाता है। टैरो कार्ड रीडिंग भी भाग्य जानने की सबसे प्राचीन  विधियों में से एक है। टैरो रीडिंग से आप अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और जीवन में होने वाली घटनाओं का आंकलन कर सकते हैं। एक टैरो कार्ड के ऊपर अंक, रंग, संकेत समेत कई रहस्य्मय चिन्ह बने होते हैं जो व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं। हर टैरो कार्ड पर अलग-अलग चिन्ह बने होते हैं जो यह दर्शाते हैं कि व्यक्ति के साथ भविष्य में क्या घटित होने वाला है। टैरो कार्ड से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के बारे में बहुत कुछ पता किया जा सकता है। टैरो रीडिंग में कुछ कार्ड्स का निकलना शादी और प्रेम का संकेत देता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन से  टैरो कार्ड से शादी का संकेत देते हैं - 

हिरोफेंट 
हिरोफेंट कार्ड शादी की भविष्यवाणी के लिए सबसे अच्छे लव टैरो रीडिंग कार्ड्स में से एक है। यह परंपराओं, संरचना और धर्म का प्रतिनिधित्व करता है। यह कार्ड पारंपरिक दृष्टिकोण का समर्थन करता है और आने वाले समय में शादी की संभावनाओं को साझा करता है। यह मेजर आर्काना एक मजबूत प्रतिबद्धता का टैरो कार्ड है। इसका रूप यह दर्शाता है कि आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो बहुत पारंपरिक है। यदि आप पहले से ही किसी रिश्ते में हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप एक दीर्घकालिक संबंध का आनंद लेंगे और एक स्थिर और सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे।

टू ऑफ कप्स 
यह रोमांस का कार्ड है जिससे शादी भी हो सकती है। यह वह कार्ड है जहां दोनों प्रेमी एक-दूसरे के साथ भावनाओं को साझा करते हैं। यह आपसी सम्मान और समझ का कार्ड है। यहां दोनों एक साथ आते हैं और संतुष्ट महसूस करते हैं। टू ऑफ कप्स में देखा जाता है कि जोड़े प्रसन्न और सहज महसूस करते हुए एक दूसरे की ओर बढ़ रहे हैं।

लवर्स 
लवर्स कार्ड अपने नाम के अनुकूल है। यह शादी के प्रतीक के लिए सबसे अच्छा कार्ड है। यह कार्ड दर्शाता है कि आपको सच्चा प्यार मिलने वाला है या आप अपने सच्चे साथी से पहले ही मिल चुके हैं। लवर्स कार्ड का दिखना इस बात का संकेत है कि प्यार में आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। आप वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे और लंबे समय तक चलने वाले और खुशहाल रिश्ते में रहेंगे। यदि आप प्रेम के लिए कोई संकेत ढूंढ रहे हैं और यह टैरो कार्ड प्राप्त करें, तो यह बहुत शुभ संकेत है। 

फोर ऑफ वैंड्स
वैंड्स के माइनर अर्चना का यह चौथा कार्ड अत्यधिक सकारात्मक और ऊर्जावान है। लव टैरो कार्ड रीडिंग में यह एक अच्छा संकेत है। इस कार्ड में चार डंडों  के ऊपर फूलों की माला को दर्शाया गया है। यह लोगों को एक कार्यक्रम में जश्न मनाते हुए दिखाता है, शायद एक शादी में। इस कार्ड का दिखना यह दर्शाता है कि आप अपने प्रेम जीवन में अच्छी घटनाएं भी देख सकते हैं। यदि आप अपने जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं, तो आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा जो आपके जीवन को खुशियों और प्यार से भर देगा। आप शायद इस साथी से शादी करेंगे और आनंदमय जीवन का आनंद लेंगे।

टेन ऑफ पेंटाकल्स 
टेन ऑफ पेंटाकल्स का दिखना वैवाहिक आनंद का एक मजबूत संकेत है। यह पारिवारिक बंधन और जोड़ों के बीच एक मजबूत संबंध को इंगित करता है। यह कार्ड दर्शाता है कि प्यार हवा में है। आपको अपने सपनों का प्यार मिल सकता है और आप एक पूर्ण संबंध का आनंद ले सकते हैं।

द एम्प्रेस
द एम्प्रेस, शादी के प्रतीक के लिए सबसे अच्छे कार्डों में से एक है। यह कार्ड रिश्ते में सद्भाव, प्रेम और समृद्धि को दर्शाता है। यह कार्ड विकास या प्यार के अगले चरण को भी दर्शाता है। इसलिए यह गर्भावस्था का भी संकेत दे सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.