होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

टैरो कार्ड रीडिंग से जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह, यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी

By Astro panchang | Nov 18, 2020

भविष्य जानने के लिए कुंडली, हस्तरेखा और अंक ज्योतिष जैसी कई विधियों का प्रयोग किया जाता है। टैरो कार्ड रीडिंग भी भाग्य जानने की सबसे प्राचीन  विधियों में से एक है। टैरो रीडिंग से आप अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और जीवन में होने वाली घटनाओं का आंकलन कर सकते हैं। एक टैरो कार्ड के ऊपर अंक, रंग, संकेत समेत कई रहस्यमय चिन्ह बने होते हैं जो व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं। हर टैरो कार्ड पर अलग-अलग चिन्ह बने होते हैं जिनका अलग महत्व और अर्थ होता है। ये चिन्ह दर्शाते हैं कि व्यक्ति के साथ भविष्य में क्या घटित होने वाला है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपका यह सप्ताह कैसा रहेगा -  

मेष
मेष राशि वालों को इस हफ्ते कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परेशानियों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। बेहतर होगा कि शॉर्टकट का सहारा ना लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए धन की स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है। इस हफ्ते आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। इसके लिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है लेक‍िन अपने लक्ष्य को लेकर ज्यादा गंभीरता नहीं रहेगी।

कर्क
कर्क राशि वालों के लिए व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी और कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे। वाणि पर संयम रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। 
 

इसे भी पढ़ें: बेहद शुभ है टैरो रीडिंग में इस कार्ड का निकलना, सफलता और संतान-सुख की ओर करता है इशारा


सिंह
सिंह राशि वालों को इस हफ्ते दूसरों की बजाय खुद पर ध्यान देने की जरुरत है। दूसरों की समस्या में पड़ने से बेहतर है कि केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान दें। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने के चक्कर में खुद को हानि पहुँचा सकते हैं। 

कन्या
कन्या राशि वालों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि, जैसे-जैसे वक्त बीतेगा, स्थिति में सुधर होगा। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में स्थिति सामान्य होगी और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

तुला
इस हफ्ते तुला राशि वालों को उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा। आप खुद को उदास महसूस करेंगे और अपने शुभचिंतको से आलोचना और विरोध का सामना कर सकते हैं। जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। स्वास्थ्य और धन में लाभ मिलने की संभावना है। 

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को कार्य पूर्ण होने में देरी महसूस होगी। जिन चीजों को आप बदल नहीं सकते उसके साथ समझौता करने में ही बुद्धिमानी है। आपको सरकार और प्रशासन के द्वारा परेशानी का सामने करना पड़ सकता है। इस हफ्ते आपके बच्चों को भी कुछ परेशानी हो सकती है। 
 

इसे भी पढ़ें: सावधान! टैरो रीडिंग में आया है ये कार्ड तो बदल सकती है आपकी पूरी दुनिया


धनु
इस हफ्ते धनु राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। अपने प्रियजनों के साथ संपर्क में रहे। जिन शुभ अवसरों का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं वो इस हफ्ते आपको प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष लाभ की अथवा नए अवसरों की संभावना है।

मकर
मकर राशि वालों को इस हफ्ते रचनात्मक क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त होगी। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। मकर राशि वालों को इस हफ्ते अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा और सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। 

कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए इस हफ्ते में सामान्य परिणाम प्राप्त होंगे। हालाँकि, धैर्य बनाकर चलने की आवश्यकता है। जिन चीज़ों को बदल नहीं सकते हैं, उन्हें स्वीकार करने में भी बहाली है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी।
 

इसे भी पढ़ें: टैरो रीडिंग में निकला ये कार्ड तो मतलब जल्द खत्म होंगी जीवन की सारी परेशानियाँ


मीन
मीन राशि वालों को पैसे के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। बुद्धिमानी से अपने पैसे का उपयोग करें। इस हफ्ते आपको करियर में सफतलता और उन्नति प्राप्त होगी। अपने सपनों को साकार करने में सफल रहेंगे। अविवाहितों को विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.