होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Tarot Card Reading: 3 अगस्त को सिंह राशि में अस्त होंगे शुक्र, टैरो कार्ड रीडिंग से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

By Astro panchang | Aug 03, 2023

आज यानी की गुरुवार को 3 अगस्त के दिन शुक्र अस्त हो रहा है। टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक गुरुवार का दिन मेष राशि समेत 3 राशि के जातकों के लिए थोड़ा सोच-समझकर विचार कर निर्णय लेने की जरूरत है। वहीं कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी लाभकारी साबित होने वाला है। व्यापार में वृद्धि होने के साथ अन्य कार्य भी बनते चले जाएंगे। आइए जानते हैं टैरो कार्ड के मुताबिक मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए 3 अगस्त का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स के मुताबिक मेष राशि के लोगों को आज के दिन कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए। जिसमें आपको बोझ महसूस हो। आज मेष राशि के जातकों का बिना बात के किसी से विवाद हो सकता है। किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ टैरो राशिफल
आज के दिन वृषभ राषि के जातकों को कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्रा के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। इसलिए आज के दिन सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। वहीं धार्मिक चर्चा में दिन बीतेगा।

मिथुन टैरो राशिफल
मिथुन राशि के जातकों को लेनदेन में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि इससे आपके रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है। आज के दिन आपका काफी खर्च हो सकता है। मकान और वाहन पर खर्च हो सकता है।

कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के जातकों को व्यवसाय, नौकरी आदि में लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत है। कर्क राशि के जातकों को कार्यस्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े हुए काम जाएंगे। धीरज और अपने व्यवहार में सुधार करके परेशानियों को हल किया जा सकता है।

सिंह टैरो राशिफल
शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की ओर से सिंह राशि के जातकों को संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि आज आपको परिवार के किसी सदस्य पर अकारण गुस्सा आ सकता है। जिसके कारण परिवार में तनाव का माहौल पैदा हो सकता है।

कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कन्या राशि के लोगों को दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, धन रहे जो लोग समय के साथ चलते हैं, उन्हें समस्याएं उलझाती नहीं है।

तुला टैरो राशिफल
3 अगस्त के दिन आप थोड़ा सा महत्वकांक्षी हो सकते हैं और काम की दिशा में कमी महसूस होगी। आपको अपना ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है। खुद पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक टैरो राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन कई समस्याओं और मतभेदों से सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण इस राशि के जातकों को थोड़ा असहज महसूस हो सकता है। फिलहाल आज के दिन आपको अनावश्यक विवाद से बचना है।

धनु टैरो राशिफल
इस राशि के जातक आज के दिन बहुत व्यस्त रहने के साथ खुशहाल भी रहेंगे। आपके सामने आज कई सारे अवसर आएंगे। यात्रा के वांछित परिणाम भी मिलेंगे। इसके साथ ही लाभ के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।

मकर टैरो राशिफल
मकर राशि के जातकों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता सता सकती है। किसी के साथ व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा में अपना समय न व्यस्त करें। अजनबियों से सावधान रहने की जरूरत है। वहीं व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल
इसके साथ ही कुंभ राशि के जातकों के लिए 3 अगस्त का दिन काफी शुभ रहने वाला है। संतान सुख प्राप्त होगा। साथ ही मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक आस्था में बढ़ोत्तरी होगी।

मीन टैरो राशिफल
मीन राशि के जातकों की पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। कार्य-व्यापार में वृद्धि होने के साथ ही सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। आज के दिन आप किसी नए कार्य की शुरूआत भी कर सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.