होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

टैरो कार्ड के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपके लिए फरवरी महीना

By Astro panchang | Jan 22, 2021

भविष्य जानने के लिए कुंडली, हस्तरेखा और अंक ज्योतिष जैसी कई विधियों का प्रयोग किया जाता है। टैरो कार्ड रीडिंग भी भाग्य जानने की सबसे प्राचीन  विधियों में से एक है। टैरो रीडिंग से आप अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और जीवन में होने वाली घटनाओं का आंकलन कर सकते हैं। एक टैरो कार्ड के ऊपर अंक, रंग, संकेत समेत कई रहस्यमय चिन्ह बने होते हैं जो व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं। हर टैरो कार्ड पर अलग-अलग चिन्ह बने होते हैं जिनका अलग महत्व और अर्थ होता है। ये चिन्ह दर्शाते हैं कि व्यक्ति के साथ भविष्य में क्या घटित होने वाला है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि फरवरी माह हर राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा -  

मेष 
फरवरी में आपको व्यक्तिगत जीवन में कुछ दिक्क्तों का सामना करना पड़ेगा। हाल के दिनों में आपके साथ हुए परिवर्तनों से आपके भीतर भ्रम पैदा होगा। व्यापारी जातकों के लिए यह माह सामान्य रहने वाला है। इस महीने ना आपको ज़्यादा लाभ होगा और ना ही घाटा। वहीं, नौकरीपेशा जातकों को विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपको विदेश में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिलेगा जिसके कारण आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से फरवरी महीना मेष राशि के जातकों के लिए ज़्यादा अच्छा नहीं रहेगा। इस महीने आपको दांतों और पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। हालांकि, यह समस्या ज़्यादा समय तक नहीं रहेगी।  

वृषभ 
फरवरी माह वृषभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला होगा। इस महीने आपके खर्चों में अचानक से वृद्धि होगी और आपकी आय उस अनुसार नहीं होगी। इसके परिणामस्वरूप आपको किसी से कर्जा या बैंक से लोन भी लेना पड़ सकता है। इस महीने आप घर के नवीनीकरण पर पैसे खर्च कर सकते हैं। जो जातक निजी नौकरी कर रहे उन्हें इस माह कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिलेगा। इस प्रोजेक्ट से आपकी किस्मत बदल सकती है इसलिए खूब मेहनत करें। 

मिथुन 
यह माह मिथुन राशि के जातकों के लिए प्रेम मामलों में उत्तम सिद्ध होगा। यदि आपकी शादी नहीं हुई है और आप पार्टनर की खोज में हैं तो इस माह आपकी  जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है। इस माह आपको अपने भाई या बहन के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस महीने की शुरुआत में उन्हें कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं, जो बाद में चलकर किसी बड़ी बीमारी में बदल सकती है। बेहतर होगा कि इसे नज़रअंदाज़ ना करें और समय पर उनका ईलाज करवा लें।  

कर्क 
इस महीने आप अपने परिवार के किसी सदस्य या रिश्तेदार के साथ मिलकर निवेश करने का निर्णय ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को इस महीने सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है और आप ऑफिस की राजनीति का शिकार भी हो सकते हैं। हालाँकि, पारिवारिक दृष्टि से यह माह अच्छा जाने वाला है। यदि घर में किसी पुरानी बात को लेकर कलह चल रही है तो वह इस माह समाप्त हो जाएगी। इस महीने आपको अपने ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा और आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता बेहतर बनेगा।

सिंह 
इस महीने आपको व्यापार में  नुकसान हो सकता है। आपको किसी पुराने काम के लिए जुर्माना भरना पड़ सकता हैं। बेहतर होगा कि कोई भी गलत या गैर-कानूनी काम करने से बचें। हालाँकि, नौकरीपेशा जातकों के लिए फरवरी महीना बहुत अच्छा रहेगा। इस महीने आपके बॉस आपने काम से खुश होंगे। इस महीने आपको कुछ नई जिम्मेदारियाँ भी मिल सकती हैं। इस महीने आप अपने व्यवहार में सुधार लाने का भी विचार करेंगे और कुछ नया सीखने या करने का विचार मन में आएगा। इस महीने आपको घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा और रिश्तेदारों के साथ आपका आपसी प्रेम बढ़ेगा।

कन्या 
इस महीने आपको त्वचा या आँखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। प्रेमी जातकों के लिए यह महीना शुभ रहेगा। इस महीने आप अपने घरवालों से अपना प्रेम संबंध साझा कर सकते हैं। यह माह आपकी राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। व्यापारी जातकों को इस महीने लाभ होगा और यदि आपने पहले कहीं निवेश किया हुआ है तो वहां से भी लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी से कर्जा भी लिया हुआ हैं तो आपको पैसे वापस मिल सकते हैं। इस महीने आपके घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत है।

कर्क 
फरवरी महीना कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस माह आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप अपने परिवार के साथ कही बाहर घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं। आप व्यापार में किसी क्षेत्र में निवेश करेंगे जिससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। कॉलेज के छात्रों को अपने लिए कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा और आप इसके लिए बहुत उत्साहित भी दिखाई देंगे।

वृश्चिक 
यह महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए ज़्यादा अच्छा नहीं रहेगा। इस महीने आपको घर में बड़े-बुजुर्गों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। इस महीने आपको अपने बच्चों से प्रसन्नता मिलेगी और आपका अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। यदि आप सरकारी नौकरी में हैं तो इस महीने किसी के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और बेवजह के झगड़ो में पड़कर अपना समय व्यर्थ ना करें। राजनीति के क्षेत्र में इस माह आपको अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। 

धनु 
इस महीने आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपका अहंकार आपके प्रेम संबंधों के लिए बुरा साबित हो सकता है। यदि आप विवाहित हैं तो अपनी पत्नी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें क्योंकि चंद्रमा की स्थिति आपकी कुंडली में सही नहीं होने के कारण उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव हो  सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, हालाँकि, यदि आपने धैर्य से काम लिया तो वे जल्दी सुलझ भी जाएँगी। इस महीने ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी और सहकर्मियों से भी भरपूर सहयोग मिलेगा।

मकर 
आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। इस महीने आप ज़्यादा बचत ज्यादा कर पाएंगे और खर्चे कम होंगे। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो इस महीने नौकरी लग जाएगी। इस महीने आप किसी निजी काम से बाहर जा सकते हैं जिसमें कुछ दिन भी लग सकते है। इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। इस महीने के मध्य में आपको गले से संबंधित परेशानी हो सकती है। हालाँकि, बच्चों से खुशी प्राप्त होगी और अपने पार्टनर से कुछ सरप्राइज भी मिल सकता है।

कुंभ 
फरवरी माह, विशेष रूप से 3 और 15 तारिख के बीच की अवधि एक यात्रा पर जाने के लिए एक अच्छा समय होगा। लेकिन यदि आप आराम करने के लिए समय नहीं लेते हैं, तो इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस महीने के मध्य में ऐसा समय आएगा जब आपको अपना सारा ध्यान पेशेवर मामलों पर लगाना चाहिए। आपको वह मिलेगा जो आप चाहते हैं, और इसके अलावा अन्य लोग आपको बिल्कुल अलग तरीके से देखेंगे। महीने के अंत में, रोमांस के लिए एक बेहतरीन अवसर का संकेत है। इसके साथ ही इस दौरान भावनात्मक क्षेत्र को विकसित करने के लिए कई अन्य अवसर हैं।

मीन 
निजी नौकरी करते हैं तो अपने टीम के किसी सदस्य से क्रोधित होंगे और उनका काम आपको पसंद नही आएगा। सरकारी नौकरी करते हैं तो ऑफिस में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारी अपने व्यापार को बढ़ाने पर जोर देंगे और इसके लिए कुछ नया करने का भी प्रयास किया जा सकता है। घर में सभी के बीच आपसी प्रेम तो बढ़ेगा लेकिन माह के मध्य में किसी बात को लेकर कहासुनी होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह से वह जल्द ही सुलझ भी जाएगी। प्रेम संबंधो को लेकर सचेत रहे क्योंकि किसी तीसरे व्यक्ति के बीच में आने की संभावना है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.