होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Tarot Cards Reading: सुपर ब्लू मून के प्रभाव से इन 4 राशियों की हुई चांदी, टैरो कार्ड्स से जानें क्या कहती है आपकी राशि

By Astro panchang | Sep 05, 2023

जब एक महीने दो पूर्णिमा की तिथि पड़ती है तो सुपर ब्लू मून की घटना होती है। वैसे तो हर महीने में एक पूर्णिमा तिथि होती है, जब चंद्रमा पूरा निकलता है। लेकिन हिंदू पंचांग के मुताबिक किसी महीने में चंद्रमा दो बार पूरा निकलता है। इस घटना को ब्लू मून कहा जाता है। बता दें कि वैसे तो ब्लू मून दो तरह के होते हैं। लेकिन इसका इसके रंग से कोई संबंध नहीं होता है। विज्ञान के अनुसार, मौसमी ब्लू मून चार पूर्ण चंद्रमाओं वाले सीज़न में दूसरी पूर्णिमा में होता है। 

वहीं मासिक ब्लू मून दूसरी पूर्णिमा को होता है। साल 2023 में अगस्त के महीने में सुपर ब्लू मून दिखाई दिया था। जो कई राशियों पर अपना अलग-अलग प्रभाव डालेगा। बता दें कि चंद्रमा की कलाएं औसत 29.5 दिनों तक चलती हैं। वहीं वास्तव में 354 दिनों में 12 चंद्र चक्र पूरे हो सकते हैं। इस तरह से हर तीन साल में एक बार यह दिखाई देता है। आइए जानते हैं सुपर ब्लू मून का सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा। 

आपकी राशि पर प्रभाव

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त के सुपर ब्लू मून का मिला जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। मेष राषि के जातकों के जीवन में तनाव आ सकता है, वहीं कई जगहों पर इनके लिए असमंजस की स्थिति हो सकती है। कोई भी फैसला लेने में आप कंफ्यूज हो सकते हैं। टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस दौरान कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें।

वृषभ राशि
ब्लू मून के प्रभाव से इस राशि के लोग सिर्फ अपनी ही चलाएंगे और इनके लिए समय काफी अनुकूल रहने वाला है। आमतौर पर वृषभ राशि के जातक डोमिनेटिंग होते हैं। वहीं ब्लू मून के प्रभाव से यह लोग अपने हिसाब से फैसला लेंगे और इसका फायदा भी देखने को मिलेगा। वृषभ राशि के जातकों के लिए ब्लू सुपरमून काफी अच्छा समय लेकर आया है।

मिथुन राशि
सुपर ब्लू मून मिथुन राशि के लोगों के लिए बहुत अच्छा होने वाला है। इस दौरान आपको धन लाभ हो सकता है। वहीं आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अलग-अलग जगहों से धन लाभ होने की संभावना है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सुपर ब्लू मून का मिला जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। इस राशि के जातकों को धन लाब होने की संभावना है। वहीं वैवाहिक या प्रेम जीवन में मनमुटाव है, तो उसका भी जल्द ही समाधान निकल आएगा। पर्सनल लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है। वहीं प्रोफेशनल लाइफ में आपको कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को सुपर ब्लू मून अपने ही किए हुए फलों को वापस करेगा। आपने अगर भूतकाल में अच्छे कर्म किए हैं, तो आपको अच्छे फल मिलेंगे। वहीं अगर आपने कुछ गलत किया है तो आपको गलत फल मिलेंगे। इस दौरान बिना सोचे-समझे कोई फैसला ना करें। साथ ही किसा का कुछ बुरा करने से भी बचें।

कन्या राशि
इस राशि के जातक अगर कुछ प्रोफेशनली योजना बना रहे हैं, तो इन योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय आपके अनुकूल है। आपको सफलता मिलेगी। वहीं अगर आप काम में देर करेंगे तो आपको सफलता नहीं मिलेगी। सुपर ब्लू मून का ज्यादा प्रभाव पर्सनल लाइफ में नहीं देखने को मिलेगा। कन्या राशि के जातक इस दौरान अपनी कॅरियर पर फोकस करें।

तुला राशि 
सुपर ब्लू मून तुला राशि के जातकों के लिए मिला-जुला प्रभाव लेकर आया है। आर्थिक रूप से यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। कॅरियर के लिहाज से बी यह समय आपके अनुकूल है। जल्द ही आप कोई भी निर्णय लें।

वृश्चिक राशि
सुपर ब्लू मून का प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों के लिए हर तरह से अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना होगा। यह समय आपके लिए काफी शुभ है। 

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय मिला जुला प्रभाव लेकर आएगा। इस दौरान धन संबंधी अच्छे योग बन रहे हैं। आपको चीजों का पूरा लाभ मिलेगा। साथ ही यह समय आगे बढ़ने का है।

मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से काफी अच्छे दिन हैं। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अनुकूल समय है। आप जो भी सोचेंगे वह पूरा होगा। आपको यह समय अनुकूल है। 

कुंभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। आप इस दौरान लोगों को अच्छे तरीके से कमांड करेंगे। आप अपने समय का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। आप उन में से हैं, जो लोगों को अच्छे से लीड करते हैं। अपनी इस शक्ति को पहचान कर आगे की ओर बढ़ें।

मीन राशि
सुपर ब्लू मून मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा समय लेकर आया है। इस दौरान आपको फैसला लेने की शक्ति मिलेगी और लोग आपकी बात को ध्यान से सुनने के साथा उस पर अमल भी करेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करना आवश्यक है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.