होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vrishabh Rashi ke Upay: वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उचूक उपाय, सुख-समृद्धि और शांति से भरा होगा जीवन

By Astro panchang | Dec 15, 2023

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों का हमारे जीवन पर गहरा असर होता है। वहीं हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। इस राशि के जातक परिश्रम करने वाले होती है। हांलाकि इस राशि के जातक बिना सोचे-समझे कोई भी काम करने लगते हैं। वृषभ राशि के गुरु भगवान श्रीगणेश जी हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। जब भी कोई ग्रह परिवर्तन होता है, तो इसका असर सकारात्मक या नकारात्मक रूप से व्यक्ति के जीवन पर भी देखने को मिलता है। 

ग्रह के राशि परिवर्तन करने से व्यक्ति की सामाजिक, मानसिक, आर्थिक और शारीरिक क्षमता शुभ या अशुभ रूप से प्रभावित होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वृषभ राशि के जातकों को भाग्योदय और ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचाव करने के लिए कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन उपायों को अपनाने से आपके जीवन में सुधार हो सकता है। 

शनिवार को करें पीपल के पेड़ की पूजा
इस राशि के जातकों को शनिवार के दिन विधि-विधान से पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद पेड़ की परिक्रमा करें। वहीं शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं का अंत हो सकता है।

शनिवार को न पहनें काले व नीले रंग के कपड़े
वृषभ राशि के जातकों को शनिवार के दिन काले व नीले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। क्योंकि इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

हनुमान चालीसा का पाठ
बता दें कि इस राशि के जातकों को शनिवार को हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। इससे आपके जीवन में आने वाली तमाम परेशानियां दूर होने के साथ शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

मध्यमा अंगुली में पहनें नीलम
धन और वैभव की प्राप्ति के लिए और ग्रह दोषों से मुक्ति के लिए वृषभ राशि के जातकों को मध्यमा उंगली नीलम धारण करना चाहिए। इस उपाय से इस राशि के जातकों को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

शुक्रवार को करें सफेद चीजों का दान
इस राशि के जातकों को शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए। आप शुक्रवार को सफेद मिठाई, चीनी, सफेद वस्त्र और चावल जैसी चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से न सिर्फ आपका मन शांत रहेगा बल्कि आपके रुके हुए कार्य भी बनने लगेंगे।

बुधवार को करें श्रीगणेश की पूजा
वृषभ राशि के स्वामी गणेश जी हैं। इसलिए वृषभ राशि के जातकों को बुधवार के दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। इससे आपको न सिर्फ संकटों से मुक्ति मिलेगी बल्कि व्यापार में भी लाभ मिलेगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.