होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Tarot Tips: मीन राशि के लोग सप्ताह में इन चीजों का करें दान, शुभ फल देने लगेंगे कुंडली में मौजूद ग्रह

By Astro panchang | Jan 04, 2024

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के जीवन पर ग्रह-नक्षत्रों का काफी महत्व होता है। वहीं राशिचक्र के 12वें स्थान पर मीन राशि विराजमान है। मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इस राशि का निशान मछली का चिन्ह होता है। इस राशि के जातक सभी लोगों के साथ मित्रता का व्यवहार रखते हैं। वहीं घर-ऑफिस व समाज में भी यह लोग मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। हांलाकि इस राशि के जातक काफी भावुक किस्म के होते हैं। साथ ही यह घूमने फिरने के भी काफी शौकीन होते हैं।

मीन राशि के जातकों को पढ़ने-लिखने का काफी ज्यादा शौक होता है। यह अपनी मेहनत के बल पर कार्यक्षेत्र पर एक नया मुकाम हासिल करते हैं। वहीं इनका वैवाहिक जीवन भी काफी खुशहाल रहता है। मीन राशि के जातक आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। ऐसे में सभी राशियों की पहचान भिन्न-भिन्न होती है। ज्योतिष में ग्रह-नक्षत्रों को सही करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। जिससे कि कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति मजबूत हो सके। 

ऐसे में अगर आप की भी राशि मीन है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम मीन राशि के जातकों को अपनी ग्रहों की दिशा को ठीक करने के लिए कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप इन चीजों का दान कर कुंडली में स्थित ग्रहों को शुभ व मजबूत कर सकते हैं। 

सोमवार को करें इन चीजों का दान
मीन राशि के जातकों को सोमवार के दिन सबसे पहले भगवान भोलेनाथ की पूजा करें। फिर छोटे बच्चों को दान में दही, दूध और माखन आदि दें। इस उपाय को करने से आप पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी।

मंगलवार को करें इन चीजों का दान
इस राशि के जातकों को मंगलवार के दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करें और भोग लगाएं। फिर यह भोग बाद में मंदिर के अन्य लोगों में बांट दें। इस उपाय को करने से आपको मंगलदोष से छुटकारा मिल जाएगा।

बुधवार को करें इन चीजों का दान
मीन राशि के जातकों को बुधवार के दिन भगवान श्रीगणेश की पूजाकर उन्हें दुर्वा चढ़ाना चाहिए। वहीं गणपति बप्पा को लगाया भोग बच्चों में बांट दें। इस उपाय को करने से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

गुरुवार को करें इन चीजों का दान
इस राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। इसलिए मीन राशि के जातकों को पीली चीजों का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में शुभता बनी रहेगी।

शुक्रवार को करें इन चीजों का दान
मीन राशि के जातकों को शुक्रवार को सफेद चीजें जैस- दूध, दही, चीनी, सफेद वस्त्र और सफेद चंदन आदि का दान करें। इस उपाय को करने से आपको शुक्रदोष से मुक्ति मिल सकती है।

शनिवार को करें इन चीजों का दान
मीन राशि के लोगों को शनिवार को मूंगा और केसर आदि का दान करना चाहिए। इन चीजों के दान से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और साथ ही शनिदेव की कृपा बनी रहेगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.