होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Tarot Tips: टैरो रीडिंग से जानिए कैसा होता है वृश्चिक राशि के जातकों का स्वभाव, शुभ फल पाने के लिए करें ये उपाय

By Astro panchang | Jan 16, 2024

वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इसलिए वृश्चिक राशि के जातकों का स्वभाव गर्म होता है। हांलाकि यह क्रोधी होने के साथ दयालु भी होते हैं। इस राशि के जातक सिर्फ अपने काम से मतलब रखते हैं, इनको किसी और से मतलब नहीं होता है। वहीं अगर कोई इनके काम में दखल देता है, तो यह लोग शांत नहीं रहते हैं। वृश्चिक राशि के जातक मेहनती होते हैं, जिसकी वजह से इनको हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। साथ ही यह जातक सभी कार्यों में कुशल माने जाते हैं। लेकिन कई बार इनको किस्मत का साथ नहीं मिलता है, जिसके कारण यह हताश हो जाते हैं।

इसके लिए कई उपायों के बारे में भी बताया गया है। वृश्चिक राशि के जातक इन उपायों को करते हैं, तो उनको हर कार्य में सफलता मिलने लगती है। अगर आपकी भी राशि वृश्चिक है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल में हम टैरो कार्ड के जरिए जानेंगे कि वृश्चिक राशि के जातकों को कौन से उपाय करने चाहिए, जिससे उनको हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है और शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

कार्यक्षेत्र और व्यापार में तरक्की
इस राशि के जातकों को यदि कार्यक्षेत्र और व्यापार में किसी तरह की समस्या आ रही है। तो इन जातकों को रविवार के दिन दोपहर के समय हाथ में 6 छक्कर कलावा बांधें। फिर शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय से आपको लाभ मिलेगा।

धन की बचत
अगर पैसे होने के बाद भी इसके संचय में परेशानी आ रही है, तो वृश्चिक राशि के जातकों को शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। वहीं नवरात्रि में अखंड ज्योति जलानी चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

आर्थिक परेशानियां होंगी दूर
वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक परेशानी से छुटकारा पाने के लिए मां लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए। इसके अलावा मां लक्ष्मी के सामने लाल कपड़े में नारियल को बांधे और श्रीफल को माता को अर्पित करें। इससे आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

तिजोरी में रखें कुबेर देव की तस्वीर
वृश्चिक राशि के जातकों को मंगलवार के दिन कुबेर देवता की तस्वीर को तिजोरी में रखनी चाहिए। इस उपाय को करने से घर में धन आगमन होता है और आय के साधन बढ़ते हैं।

तिल के तेल का करें दान
इसके साथ ही शनिवार के दिन तिल के तेल का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियों का अंत हो सकता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.