होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

कब है माघ पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि

By Astro panchang | Feb 17, 2021

हिन्दू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर माह के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा आती है। इस साल माघ पूर्णिमा तिथि 27 फरवरी (शनिवार) को है।  माघ पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा माघ नक्षत्र और सिंह राशि में होता है, इसलिए इसे माघ मास कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से और दान-पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि माघ पूर्णिमा पर स्नान करने से भगवान माधव प्रसन्न होते हैं और सुख-सौभाग्य, धन-संतान और मोक्ष प्रदान करते हैं। माघ पूर्णिमा पर दान, हवन, व्रत और जप करने का विशेष महत्व है। आज के इस लेख में हम आपको माघ पूर्णिमा की तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि के बारे में बताने जा रहे हैं - 

माघ पूर्णिमा 2021 शुभ मुहूर्त  
माघ पूर्णिमा आरंभ- 26 फरवरी (शुक्रवार) शाम 03 बजकर 49 मिनट से।
माघ पूर्णिमा समाप्त- 27 फरवरी (शनिवार) दोपहर 01 बजकर 46 मिनट तक।

माघ पूर्णिमा का महत्व  
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ माह में देवता पृथ्वी पर आते हैं और मनुष्य रूप धारण करके प्रयाग में स्नान, दान और जप करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में लिखे कथनों के अनुसार यदि माघ पूर्णिमा के दिन पुष्य नक्षत्र हो तो इस तिथि का महत्व और बढ़ जाता है।

माघ पूर्णिमा पूजन विधि 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.