होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इस साल कब है विश्वकर्मा पूजा? जानें मुहूर्त और पूजन विधि

By Astro panchang | Sep 13, 2021

हिंदू पचांग के अनुसार हर वर्ष कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा पूजा मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था इसलिए इसे विश्वकर्मा जयंती के रूप में भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, जब सूर्यदेव सिंह राशि से कन्या राशि मंक प्रवेश करते हैं, उस दिन विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है इसलिए इस दिन को कन्या संक्रांति के रूप में भी जाना जाता है। इस बार विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2021 (शुक्रवार) को है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का सबसे पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विश्वकर्मा ने ब्रह्मा जी के साथ मिलकर इस सृष्टि का निर्माण किया था। विश्वकर्मा पूजा के दिन औजारों, निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों, दुकानों, कारखानों आदि की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से व्यापार में बढ़ोत्तरी और मुनाफा होता है।

विश्वकर्मा पूजा का महत्‍व
पौराणिक कथाओं के अनुसार ब्रह्मा जी के पुत्र भगवान विश्वकर्मा ने ही प्राचीन काल में राजधानियों का निर्माण किया था। उन्होंने देवताओं के लिए अस्त्र, शस्त्र, भवनों और मंदिरों का निर्माण किया था। उन्होंने ही भगवान विष्णु के लिए सुदर्शन चक्र और भगवान शंकर के लिए त्रिशूल बनाया था। भगवान विश्वकर्मा ने  सतयुग का स्वर्गलोक, त्रेता की लंका और द्वापर युग की द्वारका की रचना की थी। इस दिन सभी कारखानों और औद्योगिक संस्थानों में लोग विश्वकर्मा की पूजा करते हैं। यह त्योहार विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और त्रिपुरा में मनाया जाता है।

विश्वकर्मा पूजा विधि
विश्वकर्मा जयंती के दिन पूजा करने के लिए सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहन लें। 
इस दिन कार्यस्थल को फूलों से सजाएं और पंडाल बनाकर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित करें। 
भगवान विश्वकर्मा को हल्दी, अक्षत, फूल, पान, लौंग, सुपारी, मिठाई, फल और दीप अर्पित करें। 
इस दिन घर में रखा लोहे का सामान और मशीनों की पूजा करें और हल्दी-चावल लगाएं। 
पूजा खत्म होने के बाद लोगों में प्रसाद वितरित करें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.